फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   1976 batch students donated Rs 13.40 crore to IIT

Kanpur News: आईआईटी को 1976 बैच के छात्रों ने दिए 13.40 करोड़

Tue, 10 Feb 2026 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
1976 batch students donated Rs 13.40 crore to IIT
आईआईटी में आयोजित स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह में संस्थान को डमी चेक साैंपते 1976 बैच के छात् - फोटो : स्रोत : आईआईटी
कानपुर। आईआईटी कानपुर के 1976 बैच के छात्रों ने 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह आयोजित किया। इसमें देश-विदेश से आए पूर्व छात्रों ने साथियों से मिलकर यादें ताजा कीं। संस्थान को 13.40 करोड़ रुपये का सहयोग देने की घोषणा की। यह राशि शिक्षा, शोध और अन्य विकास कार्यों में उपयोग की जाएगी। बैच ने शुरुआत में 10 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था, बाद में यह राशि सभी पूर्व छात्रों के सहयोग से 13.40 करोड़ तक पहुंच गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व छात्रों को आईआईटी कानपुर के निदेशक, शिक्षक और वर्तमान छात्रों से बातचीत करने का अवसर मिला। उन्होंने देखा कि 50 वर्षों में संस्थान ने शिक्षा, अनुसंधान और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में कितनी प्रगति की है। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि आईआईटी कानपुर ने उनके जीवन को सही दिशा दी।
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि 1976 बैच का यह पुनर्मिलन केवल यादों का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि संस्थान के साथ उनके मजबूत रिश्तों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्रों का यह योगदान आने वाली पीढि़यों के छात्रों के लिए बेहतर शिक्षा और सुविधाएं सुनिश्चित करेगा। मुक्तेश पंत ने बताया कि 1976 बैच लंबे समय से संस्थान के विकास में योगदान करता आ रहा है। करीब 25 वर्ष पहले दिया गया एक योगदान एलवीएडी परियोजना में इस्तेमाल हुआ, जिससे गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में कृत्रिम हृदय संबंधित शोध को बढ़ावा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीन प्रो. अमेय करकरे ने कहा कि आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र संस्थान की सबसे बड़ी ताकत हैं। 1976 बैच ने यह साबित किया कि पढ़ाई पूरी होने के बाद भी संस्थान से जुड़ाव बना रहता है। उनका योगदान संस्थान, छात्रों और शिक्षकों के भविष्य को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed