फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   दो इनामी हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो इनामी हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 20 Dec 2018 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
दो इनामी हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने बारा जोड़ के पास मुठभेड़ में बीस हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया। वह हत्या के मामले में एक वर्ष से फरार चल रहा था। वहीं, रसूलाबाद पुलिस ने भी एक हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है जिस पर एसपी ने बीस हजार का ईनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

वांछितों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान में अकबरपुर व रसूलाबाद पुलिस को दो बड़ी सफलता हाथ लगी है। अकबरपुर कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि 29 दिसंबर 2017 को लच्छूपुरवा गांव में संतोष की हत्या कर दी गई थी। जिसमें उसकी मां चुन्नीदेवी ने गांव के ही बलवीर सिंह पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। अदालत ने उसके खिलाफ वारंट जारी कर दिया था। इसके बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। इस पर एसपी ने बलवीर सिंह पर बीस हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। मंगलवार देर शाम अकबरपुर पुलिस व स्वाट टीम प्रभारी माया प्रसाद ने बारा जोड़ के पास बलवीर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वहीं रसूलाबाद प्रतिनिधि के अनुसार हत्या के मामले में एक वर्ष से फरार चल रहे सूरजपुर निवासी तुलसीराम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उस पर प्रेम-प्रसंग में धरमूपुर गांव के रामकिशोर की हत्या का आरोप है। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। थाना प्रभारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शातिर है। लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। हालांकि इस मामले में फरार चल रही युवती को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed