फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   गरीबों के लिए रैन बसेरा भी नहीं बनवाए गए

गरीबों के लिए रैन बसेरा भी नहीं बनवाए गए

Fri, 14 Dec 2018 01:55 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
गरीबों के लिए रैन बसेरा भी नहीं बनवाए गए
घाटमपुर (कानपुर)। बीते तीन-चार दिनों से सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। लेकिन, प्रशासन की ओर से अब तक बेसहारा और असहायों को सर्दी से बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। इस बारे में बात करने पर बताया गया कि अलाव जलवाने और रैन बसेरा बनाने के लिए स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है। जबकि, कंबल देने के लिए राजस्व लेखपालों को गरीबों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार अमित गुप्ता ने बताया कि बुधवार से आसमान में बादलों के छाने से ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। इसको देखते हुए अलाव जलवाने और असहायों को ठंड से बचाने के लिए रैन बसेरे बनाने के लिए उचित जगहों का चिन्हांकन करवाया गया है।
विज्ञापन

बताया कि तहसील क्षेत्र में कुल पांच स्थानों विकास खंड मुख्यालय घाटमपुर, पतारा, मंडी समिति नौरंगा, कूष्मांडा देवी मंदिर घाटमपुर और मंडी समिति बरीपाल को चिन्हित किया गया है। वहीं अलाव जलवाने के लिए सत्रह स्थानों को चयनित किया गया है। इनमें टेंपो स्टैंड रेउना, नंदना बाजार, टेंपो स्टैंड पतारा, ग्रामीण बैंक के पास सजेती, तहसील परिसर, दुर्गा देवी मंदिर मोड़ (सजेती), कोरियां ग्रामीण बैंक के सामने, परास मोड़, टेंपो स्टैंड नौरंगा, सीएचसी परिसर घाटमपुर, कूष्मांडा देवी मंदिर के पास, रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, दौलतपुर बाजार, रेलवे क्रॉसिंग जहानाबाद रोड घाटमपुर, मुख्य चौराहा घाटमपुर, नवेड़ी तिराहा, गिरसी बाजार और टेंपो स्टैंड रेउना को चिन्हित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, नगर पालिका प्रशासन की ओर से भी अभी न तो अलाव जलवाए गए हैं और न ही रैन बसेरा बनवाया गया है। पालिका की अधिशाषी अधिकारी नीलम चौधरी ने बताया कि ठंड का प्रकोप अभी शुरू हुआ है। बताया कि इसके बढ़ने पर मुख्य स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था करवा ली गई। जबकि, गरीबों को सर्दी से बचाने के लिए जल्द ही रैन बसेरा बनवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed