फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   डंपर की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत

डंपर की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत

Mon, 05 Nov 2018 01:03 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
डंपर की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत
कानपुर देहात। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर ड्यूटी के दौरान बाइक सवार सिपाही व होमगार्ड को डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं सिपाही की स्थिति गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया। जहां उसको मृत घोषित किया गया।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी के कुराबली थाना क्षेत्र के नगलानन्दे निवासी सिकंदरा थाने में तैनात सिपाही धीरज कुमार यादव (32) व कस्बा राजपुर निवासी होमगार्ड उमेश मिश्रा (48) शनिवार देर रात ड्यूटी कर रहे थे। रात में पवन मोबाइल की ड्यूटी करते समय बाइक से आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज के पास पहुंचे तभी भोगनीपुर की ओर से आ रहे मौरंग लादे ङंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल दोनों लोगों को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां सिपाही की गंभीर स्थिति को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया, जहां रीजेंसी में घायल को मृत घोषित कर दिया। जबकि होमगार्ड को परिजनों ने अकबरपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सिकंदरा थाना प्रभारी मानिकचन्द्र पटेल ने बताया कि पुलिस व होमगार्ड जवानों को पवन मोबाइल की ड्यूटी करने के दौरान डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी थी, जिसमें सिपाही की उपचार को दौरान मौत हो गई है। डंपर को पकड़ लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed