फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   नदी में बालिका को खींच ले गया मगरमच्छ

नदी में बालिका को खींच ले गया मगरमच्छ

Mon, 22 Oct 2018 12:22 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
नदी में बालिका को खींच ले गया मगरमच्छ
सजेती (कानपुर)। थानाक्षेत्र के अकबरपुर बीरबल गांव में रविवार दोपहर यमुना नदी में सहेलियों के साथ स्नान करने गई एक बालिका को मगरमच्छ खींच ले गया। पुलिस और वन विभाग की टीमें पहुंचीं। नाव, जाल और से तलाश करवाई लेकिन बालिका का कहीं सुराग हाथ नहीं लगा। घटना से गांव के लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन

रविवार दोपहर गांव निवासी उमाशंकर निषाद की दो बेटियां अंशिका (11) और कोमल (9) गांव की ही लक्ष्मी (10) और श्रद्धा (11) के साथ यमुना में नहा रही थीं। अचानक पानी से एक भारी-भरकम मगरमच्छ निकला और अंशिका को अपने जबड़े में भींचकर पानी के अंदर गोता लगा गया। मगरमच्छ के जबड़े में फंसी अंशिका ने बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई तो उसकी बहन और दोनों सहेलियां जल्दी से पानी के बाहर निकलीं और शोर मचाया। बाद में गांव वाले पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी (घाटमपुर) आरपी प्रजापति, डिप्टी रेंजर अरुण कुमार अवस्थी और धीरज तिवारी, सजेती थानाध्यक्ष राजेंद्र रावत पहुंचे। जाल डालकर और गोताखोरों से कई घंटे खोजबीन कराई लेकिन अंशिका का कहीं पता नहीं चला। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि वैसे तो मगरमच्छ गंगा नदी में अधिक मिलते हैं। यमुना नदी में घड़ियाल पाए जाते हैं। लेकिन इस बार बारिश अच्छी होने से चारों तरफ बाढ़ आई थी, जिसके चलते मगरमच्छ यमुना में कहीं से आ गया होगा। ग्राम प्रधान पति बलवंत निषाद ने बताया कि यमुना नदी में मगरमच्छ करीब डेढ़ महीने से देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed