फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सर्राफ को पीटकर घर से नगदी-जेवर लूटे

सर्राफ को पीटकर घर से नगदी-जेवर लूटे

Tue, 12 Jun 2018 01:03 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
सर्राफ को पीटकर घर से नगदी-जेवर लूटे
झींझक। द्वारिकागंज में रविवार की रात सराफ के घर घुसे चार बदमाशों ने गृहस्वामी के साथ मारपीट कर सोने की चेन, अंगूठी और 1.50 लाख रुपये लूट लिए। परिवारवालों के जागने और शोर मचाने पर बदमाश खेत की ओर भाग गए। वहीं, बदमाशों की पिटाई से घायल सर्राफ को आनन-फानन सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें कानपुर ले गए। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने लूट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

झींझक के द्वारिकागंज निवासी सराफा व्यापारी रामकिशन पाल घर के आंगन में सो रहे थे। जबकि, उसका बेटा दरोगा पाल व पत्नी आशादेवी छत पर सो रहे थे। बेटे दरोगा पाल के अनुसार, रविवार की रात करीब 1 बजे घर के पीछे के दरवाजे की कुंडी काटकर घर में चार बदमाश घुस आए और जीने का दरवाजा बंद कर लिया। आहट पाकर पिता रामकिशन की आंख खुल गई तो उन्होंने आवाज लगाई, तभी बदमाशों ने उन्हें बुरी तरह पीटा और गले में पड़ी सोने की चेन व अंगूठी तथा पास में झोले में रखा 1.50 लाख रुपये लूट लिया। जब परिवारवालों ने छत से शोर मचाया तो बदमाश पीछे के दरवाजे से खेतों की तरफ भाग निकले। घायल सराफ को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें कानपुर निजी अस्पताल ले गए। वहीं, घायल सराफ ने एक को पहचाने की बात कही है। मंगलपुर इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि पीड़ित के बेटे की तहरीर पर बदमाशों पर लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed