{"_id":"5ab7dad54f1c1bc3758b76bf","slug":"191521998549-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओरछा में होगा फिल्म महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओरछा में होगा फिल्म महोत्सव
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। पांच दिवसीय फिल्म महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन ओरछा में मई माह के अंतिम सप्ताह में होगा। शुभारंभ फिल्म अभिनेता अमोल पालेकर और समापन शबाना आजमी करेंगी। इसमें 65 विभिन्न भारतीय भाषाओं की फिल्में और 35 लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। दस दिवसीय कार्यशाला में कई बडे़ कलाकार बुंदेलखंड की प्रतिभा को निखारेंगे।
ओरछा फिल्म महोत्सव के बुंदेलखंड-यूपी के संयोजक अजीत सिंह ने बताया कि प्रसिद्ध कलाकार राजा बुंदेला के रुद्राणी कलग्राम एवं शोध संस्थान के संयोग से यह कार्यक्रम का आयोजित किया जा रहा है। इसमें बॉलीवुड की हस्ति, रमेश सिप्पी, गोविंद, निहलानी, बोनी कूपर, मनमोहन शेट्टी, उलमीत कक्कड़, अपूर्व जोशी, प्रेम चोपड़ा अन्य कई कलाकार व निर्माता शामिल होंगे। कार्यक्रम मेें 10 दिवसीय वर्कशॉप का भी आयोजन किया जाएगा।
इसमें अभिनेत्री रानी मुखर्जी, राकेश साहू, नीता विशिष्ट और आरिफ शहडोली द्वारा कला की बारीकियाें की जानकारी दी जाएगी। बताया कि कार्यक्रम के लिए ओरक्षा में दो बड़ी और एक छोटी टपरा टाकीज बनाई जाएगी। इसी में फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
बताया कि इस कार्यक्रम के बाद फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला की योजना है कि चित्रकूट धर्मनगरी मेेें सूफी संत समागम का आयोजन किया जाएगा।