फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   जेडी हेल्थ ने फार्मासिस्ट को लगाई फटकार

जेडी हेल्थ ने फार्मासिस्ट को लगाई फटकार

Tue, 15 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
जेडी हेल्थ ने फार्मासिस्ट को लगाई फटकार
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

नवाबगंज। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डा. बीके वर्मा ने सोमवार को सीएचसी नवाबगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने आक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता देखी। निरीक्षण में सुधार के निर्देश दिए। कमियों को दूर न करने पर फार्मासिस्ट को जमकर फटकार लगाई। साथ ही निलंबन तक की चेतावनी दे डाली।

संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डा. बीके वर्मा, डिवीजनल प्रोग्राम मैनेजर डा. राजाराम, सीएमाओ डा. राजेंद्र प्रसाद व डिप्टी सीएमओ डा. एके त्रिपाठी ने लगभग पांच घंटे तक सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां उन्हें डाक्टर तो उपस्थित मिले लेकिन सीएचसी में तैनात चीफ फार्मासिस्ट सुनील कुमार वर्मा बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। निरीक्षण में इमरजेंसी वार्ड में रखी ट्रे का साइज व दवा अस्त
विज्ञापन


व्यस्त मिली। इस पर फार्मासिस्ट बृज किशोर तिवारी को फटकार लगाई। पैथॉलाजी में रजिस्टर में कमी मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। संविदा पर तैनात महिला डा. निधि अग्रवाल के कई माह से अनुपस्थित होने पर चिकित्सा प्रभारी ने उनका स्थानांतरण करने की मांग की। ओपीडी के निरीक्षण के बाद जेडी ने प्रसव कक्ष में मौजूद उपकरणों को देखा व उनके चलाने की विधि की जानकारी भी स्टॉफ से ली। कोल्ड चेन में जाकर डीप फ्रीजर के तापमान की जानकारी ली। प्रसूताओं से दवा व इलाज के संबध में जानकारी ली। स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता पर भी जेडी ने सवाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएचसी प्रभारी अखिलेश ने बताया कि सीएचसी में सात ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हैं। जिनकी सप्लाई दही चौकी स्थित जय अंबे एजेंसी से होती है। सिलेंडरों को दो प्वाइंटों में रखा गया है। एक सिलेंडर इमरजेंसी वार्ड व एक डिलीवरी वार्ड में है। पांच सिलेंडर स्टॉक में है। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य ने सफाई बेहतर मिलने पर चिकित्सा प्रभारी की पीठ थपथपाई।


जेडी हेल्थ ने फार्मासिस्ट को लगाई फटकार
नवाबगंज सीएचसी का किया निरीक्षण, इमरजेंसी में दवाएं अस्तव्यस्त मिलने पर चढ़ा पारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed