फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सजेती में अस्थायी बाड़ा बनाकर छुट्टा मवेशियों को रखा

सजेती में अस्थायी बाड़ा बनाकर छुट्टा मवेशियों को रखा

Sat, 19 Jan 2019 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
सजेती में अस्थायी बाड़ा बनाकर छुट्टा मवेशियों को रखा
सजेती (कानपुर)। किसानों की समस्या बने छुट्टा मवेशियों के प्रति लोगों की संवेदनाएं भी धीरे-धीरे जागृत हो रही हैं। कस्बे के मकरंदपुर गांव की तर्ज पर सजेती के लोगों ने भी गांव के आसपास घूम रहे छुट्टा मवेशियों को एकत्र करने के बाद अस्थाई बाड़े में रखा है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने आपस में चंदा करके उनके चारे-पानी की व्यवस्था भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सजेती के ग्राम प्रधान वेदप्रकाश सचान ने बताया कि ग्रामीणों को ब्लाक प्रमुख के पति इंद्रजीत सिंह कुशवाहा से प्रेरणा मिली है। उन्होंने एकजुट होकर छुट्टा घूम रहे मवेशियों के लिए अस्थाई बाड़ा तैयार किया। गांव के ही महेश राज सचान और शमीम सचान ने अपनी खाली पड़ी भूमि पर अस्थाई बाड़ा बनाने के लिए सहमति दी। उक्त भूमि पर लकड़ी की बल्लियों और तारों के सहारे बाड़ा बनाया गया और तकरीबन 70 मवेशियों को रखा गया है।
विज्ञापन

इस मुहिम की अगुवाई कर रहे ग्राम प्रधान के साथ विजय चौधरी, मुलायम यादव, लालू सचान, रमेश प्रजापति, राजवीर कोरी, टिर्रा, शानू चौधरी और राजकुमार आदि ने बताया कि बाड़े में रखे गए मवेशियों के चारे-पानी की व्यवस्था के लिए गांव के हर घर से चंदा मांगा जा रहा है। लोग सहयोग कर रहे हैं। बताया कि बुंदेलखंड से कुछ चारा मंगवाया गया है। स्थानीय स्तर पर कई लोगों ने पुआल के साथ ही ज्वार-बाजरा के डंठल चारे के रूप में दिया है। वहीं, गांव के बड्डू सचान ने अपने सबमर्सिबल पंप से दिन में दो बार नि:शुल्क पानी देने की व्यवस्था शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बाड़े में रखे गए छुट्टा मवेशियों की देखभाल के लिए ग्राम प्रधान ने मनरेगा के तहत चार मजदूरों को लगाने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी है। बताया कि फिलहाल गांव के लोग ही मिलकर मवेशियों की देखभाल कर रहे हैं। उनको चारा खिलाने, पानी पिलाने और बीमार होने पर इलाज कराने के साथ ही बाड़े की साफ-सफाई का काम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed