{"_id":"5c018ae5bdec2241871ff37b","slug":"181543604965-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने किए एक जेसीबी व तीन डंपर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने किए एक जेसीबी व तीन डंपर सीज
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसानगर(कानपुर)। थाना क्षेत्र के चतुरीपुर्वा-भरतौली गांव के जंगलों में गुरुवार की रात उपजिलाधिकारी भोगनीपुर राजीवराज व सीओ महेंद्र पाल ने पहुंचकर अवैध खनन कर रही जेसीबी व तीन डंपरों को सीज कर दिया। वाहन व चालकों को पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
भोगनीपुर के उपजिलाधिकारी राजीवराज व सीओ महेंद्र पाल पुलिस बल के साथ गत गुरुवार की रात चतुरीपुर्वा-भरतौली गांव पहुंचे। जहां पर एक अवैध खनन कर रही एक जेसीबी व तीन डंपर मौके पर पाए गए। पुलिस को आता देख चालक भागने लगे, जिनमें से पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक चालक मौके से फरार हो गया। जेसीबी व डंपरों को सीज कर दिया गया है। चालकों को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए चालकों ने अपना नाम बरौर थाना क्षेत्र के डीघ गांव निवासी राजू, भूरा और दीपू बताया है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र से रात मे अवैध खनन की जानकारी मिल रही थी। वाहनों को सीज कर दिया गया है। खनन विभाग को रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी। वहीं खनन अधिकारी को मौके पर भेजकर खनन किए गए क्षेत्र की नापजोख कराई जाएगी।