Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   चरस तस्करी में पकड़ी गईं नेपाल की चार महिलाएं

चरस तस्करी में पकड़ी गईं नेपाल की चार महिलाएं

Mon, 19 Nov 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
चरस तस्करी में पकड़ी गईं नेपाल की चार महिलाएं
कानपुर देहात। मंगलपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो से 15 किलोग्राम चरस के साथ चार नेपाली मूल की महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह महिलाएं नेपाल से चरस लाकर यहां के लोगों की मदद से सप्लाई करती थीं। इस मामले में सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसपी राधेश्याम ने बताया कि शनिवार की देररात संदलपुर कस्बा में सीओ तेजबहादुर व एसओ तुलसीराम पांडेय सर्विलांस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बोलेरो उन्हें आती दिखाई थी। बोलेरो को रोककर पूछताछ करने में चालक हड़बड़ा गया।
विज्ञापन

बोलेरो में नेपाली महिलाओं को बैठा देखकर सख्ती से पूछताछ की गई। साथ ही महिला पुलिस को बुलाकर महिलाओं की तलाशी ली गई तो महिलाओं के पास 500-500 ग्राम पैकेटों में पैक चरस मिली। महिलाओं ने इन पैकटों को शरीर के कई हिस्सों में छिपाकर रखे थे। पुलिस ने बरामद करने के बाद तौल कराई तो उनकी मात्रा 15 किलोग्राम निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में महिलाओं ने अपने नाम फूलो पत्नी जलेसरा निवासी नगवा वीरगंज परसा नेपाल, धर्मशिला पत्नी स्व. रामचंद्र व सरिता पत्नी हरी निवासी कठरिया बाजार रौतहत नेपाल, अनीता पत्नी मुन्ना पोरवरिया बाजार नेपाल बताए। पुलिस ने महिलाओं के आर्य नगर फत्तेरपुर रोशनाई अकबरपुर का अंशू और न्यू आजाद सतवरी गांव किदवई नगर, कानपुर का अंतिम सिंह उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 15 किलोग्राम चरस के अलावा बोलेरो गाड़ी, दो मोबाइल, आधार कार्ड, पेन कार्ड व नकद 15 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed