{"_id":"5bc8ddd8bdec22699b148a08","slug":"181539890648-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में धांधली: मास्टर रोल में 46, मौके पर मिले 15 श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा में धांधली: मास्टर रोल में 46, मौके पर मिले 15 श्रमिक
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। सरवनखेड़ा ब्लॉक के जरैला ग्राम पंचायत में मनरेगा में धांधली किए जाने का खुलासा पंचायत सचिव की जांच में हुआ है। बुधवार को गांव में तालाब की खुदाई मनरेगा के तहत चल रही थी। जिसमें मास्टर रोल में 46 श्रमिक दर्ज किए गए थे जबकि मौके पर केवल 15 काम करते मिले। पंचायत सचिव ने पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है।
मनरेगा में फर्जी हाजिरी लगाने के खेल पर रोक नहीं लग पा रही है। ग्राम पंचायत जरैला में मनरेगा योजना के तहत तालाब की खुदाई चल रही है। रोजगार सेवक के फर्जी हाजिरी लगाने की जानकारी पर पंचायत सचिव अमिता मिश्रा गुरुवार को मौके पर जांच करने पहुंची। जांच के दौरान मास्टर रोल में 46 श्रमिक काम पर दिखाए गए थे जबकि केवल 15 मजदूर काम कर रहे थे। इस पर पंचायत सचिव ने इसका विरोध किया। पंचायत सचिव ने बताया कि फर्जी हाजिरी लगाए जाने की सूचना डीसी मनरेगा, बीडीओ व अन्य अधिकारियों को भेजी है। उन्होंने बताया कि फर्जी हाजिरी का विरोध करने पर रोजगार सेवक ने उन्हें दलित उत्पीड़न के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। सीडीओ महेंद्र कुमार राय ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है, जिसकी जांच कराई जाएगी। मनरेगा योजना में फर्जीवाड़ा करना गंभीर मामला है। अगर ऐसा किया गया है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।