फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   किशोरी से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट

किशोरी से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट

Mon, 14 Aug 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
किशोरी से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया।
क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आए दो युवक रात में गांव की ही एक किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले गए और उसे गांव से दूर बंधक बनाकर दोनों युवकों ने बारी बारी दुष्कर्म किया। सुबह उसे गांव के पास छोड़कर भाग गए। जानकारी होने पर पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

किशोरी के पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि इटावा के बसरेहर निवासी दिलीप व रवि जिनकी उसके गांव में रिश्तेदारी है। दोनों उसके गांव आए थे।

शुक्रवार की रात 11 बजे दोनों युवक उसकी 17 साल की पुत्री को बहलाकर बाइक से अपने साथ ले गए। रात में उसे पता चला कि उसकी बेटी गायब है। तब उसने तलाश शुरू की मगर उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


सुबह किसी तरह घर पहुंची बेटी ने घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि दोनों युवकों ने उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया है। इसके बाद आरोपी डरा धमकाकर जनता कालेज के पास छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed