फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

Fri, 04 Aug 2017 12:22 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सरांय अख्तियारपुर में गुरुवार को विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंचे मायकेवालों ने ससुरालियों ने दहेज के लिए हत्या के बाद शव लटकाने का आरोप लगाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सरांय अख्तियारपुर के मजरा भट्टाचार्य निवासी गोपाल की शादी 26 फरवरी 2015 को फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के पखरापुर निवासी कीर्ति (29) पुत्री अहिवरन के साथ हुई थी। गुरुवार को उसका शव संदिग्धावस्था में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे अहिवरन मौके पर पहुंचे। आरोप लगाया कि शादी में क्षमता के अनुसार दहेज भी दिया था। उसके बाद भी ससुरालीजन बाइक, सोने की चैन व अंगूठी की मांग कर रहे थे। ससुरालीजनों की प्रताड़ना से ऊबकर वह मायके भी आ गई थी। कुछ दिन रहने के बाद दोनों लोगों को समझाबुझाकर ससुराल भेज दिया गया था। मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी की हत्या कर शव
विज्ञापन




फांसी के फंदे पर लटका दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह गोपाल के घर पहुंचे तो उसके ससुराली गायब मिले। कीर्ति का शव फंदे से लटका था, लेकिन उसके पैर जमीन से छू रहे थे। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति गोपाल के अलावा ससुर सोहन, ननद संगीता, कलावती व देवर बउवा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की बात सामने आई है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव
मायकेवालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
पति सहित चार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed