{"_id":"6922091218ef6f79160e8737","slug":"18-connections-were-made-without-following-the-norms-charge-sheet-against-five-jes-etawa-news-c-216-1-etw1004-133796-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मानक की अनदेखी कर दिए 18 कनेक्शन, पांच जेई के खिलाफ आरोप पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मानक की अनदेखी कर दिए 18 कनेक्शन, पांच जेई के खिलाफ आरोप पत्र
विज्ञापन
इटावा। निश्चित दूरी से अधिक कनेक्शन देने वाले पांच जेई पर बिजली निगम की ओर से कार्रवाई की गई है। विभागीय जांच के बाद पांचों जेई पर अधीक्षण अभियंता की ओर से आराेप पत्र तय कर दिए है। आगे की कार्रवाई निगम के मुख्य अभियंता की ओर से की जाएगी।
बीते कई महीनों से जिले का बिजली निगम चर्चाओं में है। पहले ठेकेदार की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता का निलंबन और फिर निगम में तैनात तीन सहायकों के निलंबन का विवाद अभी थमा नहीं था। कि अब पांच जेई पर कार्रवाई के लिए आरोप पत्र तय कर दिए गए है। शहरी क्षेत्र में वर्ष 2017 से 2023 के बीच में गोकुलधाम कॉलोनी में बिजली निगम की ओर से लगभग 18 उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए गए थे।
जेई की मनमानी से तय 40 मीटर की दूरी को दरकिनार कर 100 मीटर तक कनेक्शन दिए गए। मामले की जांच हुई तो यह पोल खुली कि निर्धारित से अधिक दूरी पर कनेक्शन दिए गए हैं। इस मामले की जांच में उस समय अंतराल में तैनात पांच जेई को जिम्मेदार माना गया और जांच के बाद अधीक्षण अभियंता ने उनके विरुद्ध आरोप पत्र, सत्यापित साक्ष्यों के साथ मुख्य अभियंता कानपुर को भेज दिए है। इनमें जेई अनिल कुमार, विपिन कुमार, मनोज कुमार, शिवम कुमार शर्मा और शिव कुमार शामिल हैं। अधीक्षण अभियंता आशीष कुमार लाल ने बताया कि पांच जेई की जांच के बाद आरोप पत्र मुख्य अभियंता को भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई वहीं से होगी।