फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   174 fever patients arrived at the public health fair, were examined and given medicines.

Kanpur News: जन आरोग्य मेले में पहुंचे 174 बुखार के मरीज, जांच कर दी दवाई

Mon, 12 Jan 2026 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 12 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
174 fever patients arrived at the public health fair, were examined and given medicines.
कानपुर देहात। जिले के एक शहरी व 29 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इलाज के लिए 2049 मरीज मेले में पहुंचे। इनमें मौसम से हुए बदलाव के कारण बुखार के 174 मरीज पहुंचे। इनका इलाज कर जरूरी दवाएं दी गई। इस दौरान सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की।
विज्ञापन

जन आरोयग्य मेले में इलाज के लिए 1030 पुरुष, 782 महिलाएं व 237 बच्चे पहुंचे। इनमें सर्दी जुखाम से परेशान 148, पेट दर्द के रोग से ग्रसित 161 व 235 मरीज त्वचा रोग का इलाज कराने के लिए पहुंचे। इनकी जांच के साथ जरूरी सलाह देते हुए दवा वितरित की गई। बुखार से पीड़ित आए मरीजों में 66 में मलेरिया और 10 में डेंगू होने के लक्षण की जांच की गई। कोई भी इससे ग्रसित नहीं पाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा 63 मरीज एनिमिया, 70 में मधुमेह व 59 मरीजों में उच्च रक्तचाप की समस्या पाई गई है। मेले में 36 गर्भवतियों का भी परीक्षण किया गया। इसमें किसी का भी बच्चा कुपोषित नहीं पाया गया। वहीं, 810 मरीजों का कोविड हेल्प डेस्क पर परीक्षण किया गया, इसमें किसी में भी लक्षण नहीं पाए गए। 39 के गोल्डन कार्ड बनाए गए और 235 लोगों को तंबाकू छोड़ने की सलाह दी गई। वहीं, आठ क्षय रोग से पीड़ित मरीजों को चिह्नित किया गया। साथ ही सात मरीजों को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed