{"_id":"5c379a43bdec22732b2c4019","slug":"171547147843-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे के ब्लाक में फंसी ट्रेनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे के ब्लाक में फंसी ट्रेनों की रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। माडल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को दो चरणों में तीन घंटे का ब्लॉक लेकर जर्जर पटरियों, स्लीपरों को बदला गया। इस दौरान ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, एलकेएम समेत छह ट्रेनों को काशन पर गुजारा गया। इससे ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित रही।
गुरुवार दोपहर अप व डाउन ट्रैक पर रेलपथ विभाग ने तीन घंटे का ब्लाक लेकर रेलमार्ग का मरम्मतीकरण किया। पहले चरण का ब्लाक 12:40 बजे से 1:40 बजे तक डाउन मार्ग पर लिया गया। इस दौरान आरओबी के नीचे रेल पटरियां बदली गईं साथ ही पटरियों के ज्वाइंट को वेल्डिंग कर मजबूती दी गई। ब्लाक के चलते ओखा एक्सप्रेस करीब पच्चीस मिनट तक प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी रही।
दूसरे चरण का ब्लाक 1:55 बजे से 3:55 बजे के बीच अप ट्रैक पर लिया गया। इस दौरान आउटर पर खस्ताहाल हो चुकीं रेल पटिरयों को बदला गया। इसके अलावा 20 से अधिक जर्जर स्लीपर भी बदले गए। इस दौरान डाउन ट्रैक पर शताब्दी एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, ग्वालियर बरौनी, चार मेमू ट्रेनों के तीन मालगाड़ियों को 30 किमी प्रतिघंटा स्पीड के काशन से गुजारा गया। शाम चार बजे के बाद ट्रेनें फुल रफ्तार पर चल सकीं।
विज्ञापन
- उन्नाव रेलवे स्टेशन के अप व डाउन मार्ग पर हुआ मरम्मतीकरण
- ओखा एक्सप्रेस, बरौनी ग्वालियर समेत आधा दर्जन ट्रेनें हुईं प्रभावित