फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सराफा दुकान में घुसे चोर

सराफा दुकान में घुसे चोर

Tue, 08 Jan 2019 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
सराफा दुकान में घुसे चोर
आगरा से गैस कटर संग आए बोलेरो सवार छह बदमाशों ने थाने से चंद कदम दूर सराफा के शोरूम को सोमवार रात निशाना बनाया। माल समेटकर ले जाते, इससे पहले ही शोरूम के अंदर घुसे तीन बदमाशों को पुलिस ने लोगों की मदद से धर दबोचा।
विज्ञापन


तीन बदमाश पुलिस पर फायर झोंक साथ लाई बोलेरो से भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से सोने-चांदी के जेवरातों से भरे तीन बैग भी बरामद किए, जिनको बदमाश नहीं ले जा सके।
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों के पास से एक 315 बोर का तमंचा, कारतूस और देसी रिवाल्वर बरामद की है। आशंका है कि भागे बदमाश करीब छह लाख का माल ले गए हैं। सराफ ने पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्करा कस्बे के चारथोक मोहल्ला निवासी शिवकुमार सोनी पुत्र राधाकृष्ण की थाने से चंद कदम दूर मेन मार्केट में सराफा का शोरूम है। सोमवार शाम शिवकुमार शोरूम बंद कर घर चले गए।

रात तकरीबन दो बजे बोलेरो सवार बदमाशों ने मस्जिद के पास वाहन खड़ा कर गैस कटर से शोरूम का चैनल और शटर के ताले काट अंदर घुस गए। इस बीच खटपट की आवाज सुनकर पड़ोसी दुकानदार हरगोविंद सोनी की पत्नी की नींद खुली और उन्होंने पति को जानकारी दी।

सोनी ने बदमाशों को देख सूचना शोरूम स्वामी शिवकुमार सोनी को फोन पर देने की कोशिश की, पर फोन न उठने पर यूपी-100 पुलिस को जानकारी दी। कुछ देर बाद मिस काल पर बात होने के बाद शिवकुमार भी भतीजे संग मौके पर पहुंचे।


इस दौरान यूपी 100 पुलिस और मुस्करा इंस्पेक्टर शिवमिलन भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से शोरूम के अंदर घुसे बदमाशों को घेर लिया गया।

अपने को घिरा देख तीन बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक बोलेरो संग भाग गए, जबकि तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया।

एसपी हेमराज मीना ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में दो आगरा के निभौरा थाना क्षेत्र के पलटुआपुर निवासी बबुली उर्फ उदयराज और बलवीर है, जबकि एक बदमाश बंटू उर्फ राहुल निभौरा थाना क्षेत्र रामपुर गांव का रहने वाला।


बताया कि सराफा व्यवसायी ने जेवरों का मिलान करने के बाद तहरीर देने की बात कही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ कर भागे साथियों को जल्द ही दबोच लिया जाएगा।

हमीरपुर में सराफा दुकान में घुसे तीन बदमाश गिरफ्तार

तीन अन्य पुलिस पर फायर झोंकते हुए भाग निकले
तकरीबन छह लाख का सामान जाने की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed