{"_id":"5c0c1719bdec224193021835","slug":"171544296217-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्पक से टकराकर सांड़ मरा, 15 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्पक से टकराकर सांड़ मरा, 15 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां (कानपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-204 मीरपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट गत शुक्रवार की रात लखनऊ से आ रही पुष्पक एक्सप्रेस से दो सांड़ टकरा गए। इसमें से एक सांड़ मौके पर ही मर गया, जबकि दूसरा घायल अवस्था में भाग गया। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी।
गत शुक्रवार की रात क्रॉसिंग होने के कारण कानपुर से झांसी की ओर जा रही पुष्पक सुपरफास्ट ट्रेन पुखरायां स्टेशन पर रुकी थी। ट्रेन रवाना होने पर स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर व्यवस्थित गेट नंबर-204 मीरपुर क्रॉसिंग के आगे किलोमीटर 1287 के खंभा नंबर 22 से 24 के मध्य दो सांड़ ट्रैक पर खड़े देखकर ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी, लेकिन टक्कर हो गई। जिससे एक सांड़ मौके पर ही मर गया, जबकि दूसरा सांड़ जख्मी होकर भाग गया। दुर्घटना के बाद गेट नंबर-204 मीरपुर रेलवे क्रॉसिंग के गेटमैन वीरसिंह ने मौके पर पहुंचकर स्टेशन पर जानकारी दी। ट्रैक और कीमैन ने मरे सांड़ को हटाया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।