{"_id":"5bc8dcecbdec2269ac7edf88","slug":"171539890412-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरा रजबहे के पटरी कटी, धान की फसल पानी में डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरा रजबहे के पटरी कटी, धान की फसल पानी में डूबी
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
बिल्हौर। निचली गंग नहर से निकले पूरा रजबहे की पटरी एकाएक कटने से आसपास क्षेत्रों में पकी खड़ी धान की फसल में बड़े पैमाने पर जलभराव हो गया। दिन के समय रजबहे की पटरी कटने से आनन-फानन में किसानों ने मामले की सूचना सिंचाई विभाग को दी। इसके बाद पटरी दुरुस्ती का कार्य ग्रामीणों की मदद से शुरू किया गया।
गुरुवार को क्षेत्र के पूरा रजबहे की पटरी मकरंद निवादा गांव के पास पानी रिसाव के बाद एकाएक कट गई। सुबह का समय होने के कारण धान किसानों को मामले की जानकारी नहीं हो सकी। लेकिन दोपहर बाद खेतों में लबालब पानी भर जाने और चकमार्ग और अन्य संपर्क मार्गों ऊपर पानी आ जाने से ग्रामीणों को मामले की जानकारी हो सकी।
इसके बाद किसानों ने मामले की सूचना एसडीएम बिल्हौर और सिंचाई विभाग के अफसरों को दी और स्वयं भी पटरी दुरुस्तीकरण का काम शुरू किया। क्षेत्र के मोहनपुरवा, रानेपुर, घिमऊ परसाद कालिका पुरवा आदि गांवों के किसानों व ग्रामीणों के द्वारा शुरू किए गए राहत कार्य की सूचना पर सिंचाई विभाग के कर्मी और जेसीबी मौके पर पहुंची और कटी पटरी को दुरुस्ती काम किया गया।