{"_id":"5b0af8654f1c1bf76e8b4de3","slug":"171527445605-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 दिव्यांग जोड़े विवाह को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 दिव्यांग जोड़े विवाह को तैयार
Updated Sun, 27 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। शहर के शंकर बाजार स्थित दृष्टि संस्थान मेें दिव्यांगों का विवाह कराने के लिए रविवार को परिचय सम्मेलन हुआ। इसमें 12 से अधिक परिवार के सदस्यों ने विवाह करने का निश्चित किया। परिचय सम्मेलन में 83 युवक व 46 युवतियां शामिल हुए।
परिचय सम्मेलन का शुभारंभ समाजसेवी भालेंदु कुमार सिंह व पीडी गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्था के महासचिव शंकर लाल गुप्ता ने बताया कि दृष्टि संस्थान में कई साल से वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसके पहले परिचय सम्मेलन होता है, ताकि लड़के व लड़की के परिवार के सदस्य एक दूसरे से परिचय प्राप्त कर शादी तय कर सकें।
ऑल इंडिया कंफेडशन आफ द ब्लाइंड दिल्ली के प्रोजेक्ट आफिसर सुधांशु शुक्ला ने कहा कि दृष्टि संस्थान अच्छा कार्य कर रही है। संरक्षक केजी गुप्ता व लल्लू राम शुक्ला ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
संस्था के कोऑडिनेटर पंकज दुबे ने बताया कि 12 से अधिक जोड़ों ने विवाह करने के लिए रजामंदी दी है। इस मौके पर पंकज अग्रवाल, संतराम, अनिमेष गुप्ता, विजयचंद्र गुप्ता, सुषमा सिंह, पद्मा सिंह आदि मौजूद रहे।