{"_id":"5ab69dc94f1c1b8f778b7402","slug":"171521917385-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू ने बैठक का किया बहिष्कार तो लेखाकार ससुर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू ने बैठक का किया बहिष्कार तो लेखाकार ससुर को पीटा
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। नगर पालिका परिषद में कार्यरत लेखाकार की शनिवार को कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। लेखाकार ने इसके पीछे सियासी वजह बताई है। लेखाकार की मानें तो उसकी पुत्रबधू ने बोर्ड बैठक के प्रस्तावों का विरोध किया था और बाद में बोर्ड बैठक का बहिष्कार भी कर दिया था। इसी खुन्नस में पालिकाध्यक्ष समर्थकों ने
उसकी पिटाई कर दी। उससे संबंधित पटल का चार्ज भी छीन लिया गया। उन्होंने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
कस्बे के मोहल्ला नोनियमगंज निवासी रामसिंह नगर पालिका कार्यालय में लेखाकार हैं। इनकी पुत्रबधू सीमा सभासद है। शुक्रवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक हुई। इसमें रखे गए प्रस्तावों का 21 सभासदों में से 12 ने विरोध किया । इन सभासदों ने बाद में बैठक का भी बहिष्कार कर दिया था। बहिष्कार करने वालों में लेखाकार की
विज्ञापन
पुत्रबूध सीमा भी शामिल थी। आरोप है कि इस वजह से शनिवार सुबह रामसिंह को पद से हटा दिया गया। उनके स्थान पर अंडर ट्रेनिंग लिपिक को तैनात कर दिया गया। दोपहर में चार लोग कार्यालय में आए और उनकी पिटाई
कर दी। रामसिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह कार्यालय में काम निपटा रहे थे कि चारों हमलावर हाथों में हाकी और तमंचा लेकर आए। सभासद पुत्रबधू के विरोध न करने की धमकी दी। जाति सूचक शब्द बोलते हुए गाली गलौच की और मारपीट की। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इस संबंध
में अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि अध्यक्ष सुनील चक ने रामसिंह को पद से हटा कर अंडर ट्रेनिंग लिपिक रामभवन यादव को कार्यभार देने का लिखित आदेश दिया था। अध्यक्ष ने दवाब बनाकर रामसिंह को पद से हटा कर रामभवन को तैनात करा दिया है। दूसरी तरफ पालिकाध्यक्ष सुनील चक का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार लिपिक रामभवन यादव को चार्ज देने के लिए कहा गया था। मारपीट होेने की जानकारी नहीं है।
कोतवाल द्रविण कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगा। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि वह बाहर है। इस मामले की जानकारी नहीं है। अनुशासनहीनता करने वाले भाजपा के नहीं होते है। पीड़ित शिकायत करता है तो जांच कराई जाएगी।
बहू ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया तो लेखाकार ससुर की पिटाई
लेखाकार को उसकी सीट से भी हटाया गया, चार के खिलाफ तहरीर
थानाध्यक्ष ने कहा, जांच के बाद दर्ज करेंगे रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो