फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   लोहिया अस्पताल में एंटी रैबीज न होने पर हंगामा

लोहिया अस्पताल में एंटी रैबीज न होने पर हंगामा

Tue, 20 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में एंटी रैबीज न होने पर हंगामा
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में दवाओं की किल्लत के साथ ही एंटी रैबीज इंजेक्शन न आने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में जिले के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में मरीज यहां एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने आते हैं। पखवारे भर से ज्यादा समय एंटी रैबीज इंजेक्शन न होने से आए
विज्ञापन


दिन मारामारी की स्थिति बनी रहती है। सोमवार को घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद स्टोर में एंटी रैबीज इंजेक्शन न होने की जानकारी मिलने पर मरीजों ने हंगामा कर दिया। मरीजों का कहना था कि इंजेक्शन न होने की जानकारी पहले मिल जाती है तो उनलोगों को लंबा इंतजार न करना पड़ता।
विज्ञापन



सोमवार को लोहिया अस्पताल की ओपीडी में 1346 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। फिजीशियन डॉक्टर अशोक कुमार के कक्ष में मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। इसके साथ ही बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश तिवारी और सर्जन डॉक्टर गौरव मिश्रा के कक्ष में भी मरीजों की लाइन लगी थी। उधर, एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के
विज्ञापन
विज्ञापन


लिए मोनूदेवी, मुकेश कुमार, रिंकी राजपूत, गड्डू, मनोज कुमार पहुंचे थे। काफी इंतजार के बाद अस्पताल के स्टोर में इंजेक्शन न होने की जानकारी दी गई। इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया। मरीजों व तीमारदारों का कहना था कि पंद्रह दिन में वे दूसरी बार अस्पताल आए, यहां काउंटर पर पर्ची बनाकर इंतजार करने के लिए कहा गया।


मरीजों का कहना था कि एंटी रैबीज इंजेक्शन न होने पर काउंटर पर पर्ची बनानी ही नहीं चाहिए थी। अस्पताल के स्टाफ ने मरीजों को बताया कि अभी तक इंजेक्शन नहीं आए है। इसके साथ ही दवा काउंटर पर मरीजों की भीड़ होने के कारण मरीज दवा लेने के लिए धक्कामुक्की कर रहे थे। इस दौरान गांव हैवतपुर निवासी पूसेलाल दवा लेने के लिए काउंटर पर इंतजार कर रहे थे। इस दौरान किसी जेबकतरे ने उनकी जेब काट ली। जेब कटने की जानकारी होने पर पूसेलाल ने हंगामा शुरू कर दिया। उसका कहना था कि जेब में तीन सौ रुपये थे।


एंटी रैबीज न होने पर हंगामा
लोहिया अस्पताल में पखवारे भर से दवाइयों व एंटी रैबीज इंजेक्शन का संकट
घंटों इंतजार के बाद स्टोर में इंजेक्शन न होने की सूचना पर मरीजों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed