{"_id":"5aa033724f1c1b05738bb244","slug":"171520448370-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में तीन परीक्षार्थी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में तीन परीक्षार्थी घायल
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। ट्रैक्टर की चपेट में आने से परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार छात्र घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीसरा घायल छात्र परीक्षा देने चला गया। एक अन्य घटना में बाइक फिसलने से ग्रामीण घायल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनपुर निवासी सत्यम, शाहरुख और आजम खां बाइक से कसबा स्थित आदर्श बालिका इंटर कालेज में जीव विज्ञान की इंटर की परीक्षा देने के लिए जा रहे थे। सत्यम हेलमेट नहीं पहने था। कसबा के पास ओवरटेक करते समय कट लगने से तीनों लोग ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे सत्यम और शाहरुख गंभीर घायल हो गए। तीसरे छात्र आजम खां के हल्की चोटें आई। दुर्घटना को देखकर ट्रक चालक वाहन छोड़ कर भाग
गया। घटना को देखकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। आनन फानन में गंभीर घायल हुए छात्र सत्यम और शाहरूख को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आजम के मामूली चोट आने पर वह परीक्षा देने के लिए चला गया। एक अन्य घटना में कसबा राजेपुर निवासी रजनीश कुमार बुधवार को अपने साढू़ शिवकुमार के साथ छिबरामऊ जा रहे थे। कसबा से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे। उसी समय तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। जिससे रजनीश घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बाइक से परीक्षा देने के लिए जाते समय तीन छात्र घायल
दो छात्र भर्ती, तीसरा परीक्षा देने गया
अमर उजाला ब्यूरो