{"_id":"5a847abb4f1c1ba1268ba599","slug":"171518631611-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की संदिग्ध हालात में मौत
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बकेवर (फतेहपुर)। एक विवाहिता की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
कानपुर जिले में नौबस्ता हंसपुरम कच्ची झोपड़ी निवासी हरिशंकर की बेटी नीतू (25) की शादी सात साल पहले बकेवर थाने के दिलावलपुर गांव निवासी रोहित से हुई थी। गुजरात के टांडला में रोहित प्राइवेट नौकरी करता है। करीब छह माह से गुजरात में है। घर में नीतू की अचानक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पिता ने बताया कि दो दिन पहले दामाद का पचास हजार रुपये की मांग का फोन आया था। दामाद ने अन्य ससुरालीजनों की मदद से बेटी को मौत के घाट उतारा है। थानेदार एयू सिद्दीकी ने बताया कि ससुरालीजनों से पूछताछ में पता चला है कि महिला अपने घर में सीढ़ियों से गिर गई थी। उसके सिर में चोट लगी। उसे लेकर अस्पताल गए। जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।