{"_id":"59f37af24f1c1b7a548b96d6","slug":"171509128946-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बज गई रणभेरी, पर दलों में हो रही देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बज गई रणभेरी, पर दलों में हो रही देरी
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। नगर निकाय चुनाव की रणभेरी शुक्रवार को बज गई किंतु प्रत्याशी घोषित करने में अभी सभी दलों में देरी दिख रही है। कुछ जगह निर्दलीय उम्मीदवारों ने जरूर वोटरों से रामजुहार शुरू कर दी है। जिले की सभी छह निकायों में एक साथ 26 नवंबर को वोटिंग होगी। इससे अब वोटरों को लुभाने के लिए केवल 29 दिन बचे हैं। सभी दलों के अध्यक्ष चार-छह दिन में प्रत्याशियों के नाम घोषित होने की बात कह रहे हैं।
फर्रुखाबाद व कायमगंज दो नगर पालिका और शमसाबाद, मोहम्मदाबाद, कंपिल और कमालगंज चार नगर पंचायतें हैं। जिले में 26 नवंबर को वोटिंग कराई जाएगी। सभी छह निकायों में भाजपा और सपा के निशान पर प्रत्याशियों की लंबी कतार है। कांग्रेस बसपा भी दमदारी से दावा कर रह है। हालांकि किसी भी दल ने अभी तक उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह का कहना है कि आवेदनों की स्क्रीनिंग चल रही है। दो तीन दिन में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। सपा जिलाध्यक्ष नदीम फरुखी ने कहा कि पैनल बनाकर आवेदन भेजे जा चुके हैं। सदर व कायमगंज से तीन-तीन जबकि नगर पंचायतों से एक-दो नाम ही भेजे गए हैं। बसपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गौतम ने बताया कि प्रत्याशियों के नामों की घोषणा 31 अक्तूबर को कर दी जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए सदर व शमसाबाद से छह-छह, कायमगंज से तीन, कंपिल व मोहम्मदाबाद से चार-चार और कमालगंज से पांच नाम हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि अभी आवेदन लिए जा रहे हैं, सदर से तीन, कायमगंज, शमसाबाद, कमालगंज से दो-दो और मोहम्मदाबाद से एक आवेदन आया है। कंपिल से किसी ने दावेदारी पेश नहीं की है। नामांकन से पहले प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
इनसेट
सात तक नामांकन, 11 को मिलेंगे चुनाव चिन्ह
निकाय चुनाव की जिला स्तरीय अधिसूचना 31 अक्तूबर को जिलाधिकारी जारी करेंगी। एक नवंबर को निर्वाचन अधिकारी सार्वजनिक सूचना जारी करेंगे। सात नवंबर नामांकन कराने का अंतिम दिन है। नामांकन सुबह 11 से तीन बजे तक होंगे। आठ नवंबर को नामांकनों की जांच सुबह 11 से कार्य समाप्ति तक होगी। 10 नवंबर को नाम वापसी सुबह 11 से तीन बजे तक और 11 नवंबर को चुनाव चिह्न सुबह 11 से कार्य समाप्ति तक बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
सदर नगर पालिका से अध्यक्ष पद पर रस्साकशी तेज
फर्रुखाबाद। सदर नगर पालिका से अध्यक्ष पद पर रस्साकशी तेज है। कायमगंज में तीन बार भगवा फहरा चुकीं पार्टी के कार्यकर्ता मिथलेश का दावा टिकट के लिए सबसे मजबूत माना जा रहा है। सदर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से आठ लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। इसमें तीन बार कायमगंज नपा अध्यक्ष रह चुकीं मिथलेश अग्रवाल, सदर विधायक के चचेरे भाई सुधांशुदत्त द्विवेदी, व्यवसायी मोहन अग्रवाल, रश्मी दुबे, प्रतिभा मिश्रा और भप्पू सोनी आदि शामिल हैं। मिथलेश अग्रवाल भाजपा की पुरानी कार्यकर्ता हैं, वह महिला मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष हैं। मिथलेश 2009 में लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार जो पैनल भेजा गया है उसमें सबसे ऊपर मिथलेश अग्रवाल का नाम है। दूसरे नंबर पर सुधांशु और तीसरे पर मोहन अग्रवाल का नाम है।
गुपचुप बैठकें शुरू, समर्थन करने वाले ही ठोंकने लगे ताल
फर्रुखाबाद। नगर पालिका फर्रुखाबाद में इस बार 37 के बजाए 42 वार्डों पर सभासद का चुनाव होगा। एक-एक वार्ड से कई-कई दावेदारों ने सभासद पद के लिए कमर कस ली है। दावेदार तो होर्डिंग से अपना दम भी दिखा रहे हैं। जिन वार्डों में आरक्षण गड़बड़ा गया है, वहां दावेदारों ने अपने रिश्तेदारों के साथ ही कर्मचारियों को लड़ाने का मन बना लिया है। कई मोहल्लों में ऐेसे लोग चुनाव मैदान में कूद पड़े हैं, जिन्होंने पिछले चुनाव में दूसरे को समर्थन किया और अब वह उसी के विरोध में हैं।
आप से नसरीन बेगम ने की दावेदारी
फर्रुखाबाद (ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी से कमालगंज नगर पंचायत से शराफत खां की पत्नी नसरीन बेगम ने दावेदारी प्रस्तुत की है। नगर निकाय चुनाव प्रभारी गौतम कश्यप ने कहा कि अभी आवेदन लिए जा रहे हैं। प्रत्याशियों की घोषणा बाद में की जाएगी।
बज गई रणभेजी पर दलों में देरी
चुनाव आयोग ने किया वोटिंग की तारीख का ऐलान
जिले के सभी छह निकाय में 26 नवंबर को वोटिंग
29 दिन शेष, अभी किसी दल का प्रत्याशी तय नहीं
अमर उजाला ब्यूरो