{"_id":"5c3b97f8bdec227395216355","slug":"161547409400-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने की भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने की भरी हुंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर (कानपुर देहात)। रविवार को कस्बे के मूसानगर रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कानपुर ग्रामीण की ओर से प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें नरेंद्र मोदी को एकबार फिर भारत का प्रधानमंत्री बनाने की हुंकार भरी गई।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कानपुर-बुंदेलखंड के कोषाध्यक्ष डॉ वीके साहू ने कहा कि देश में भाजपा सरकार को नीचा दिखाने के षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। इसके चलते एक-दूसरे के धुर विरोधी दल आपस में गठबंधन करने का नाटक कर रहे हैं। मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश त्रिवेदी ने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी पिछली बार से भी अधिक सीटों पर जीत का परचम फहराएगी। कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों को भाजपा की नीति-रीति से अवगत करा रहे हैं।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामशंकर वर्मा ने पिछड़े वर्ग के कुछ सदस्यों को सम्मानित किया। इनमें चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में पूर्व सैनिक डा.जयमूर्ति यादव, गोरक्षा के क्षेत्र में रामजीवन सचान और सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मेलन में भाजपा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष सुशील कटियार शामिल हुए। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री दिनेश यादव, राजेंद्र कटियार, धर्मेंद्र राजपूत, रमाकांत कश्यप, जिला मंत्री संगीता मौर्या, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, श्रीकृष्ण मिश्रा, सर्वेश निषाद, सीमा मिश्रा, रमाकांत कश्यप और कामता प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।