{"_id":"5c100989bdec2241bf44a645","slug":"161544554889-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा से पहले प्री बोर्ड परीक्षा देंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा से पहले प्री बोर्ड परीक्षा देंगे छात्र
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों के शैक्षिक मूल्यांकन के लिए सरकार प्री बोर्ड परीक्षा करा रही है। डीआईओएस ने मंगलवार को प्रधानाचार्य को परीक्षा कार्यक्रम जारी कर परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा की निगरानी में सचल दल भी तैनात रहेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने इंटर कालेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर 17 से 22 दिसंबर के बीच सुबह 9 से 12 बजे तक बोर्ड परीक्षा के माडल पेपर से प्री बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा की तरह ही परीक्षा कक्षों में सख्ती की बात कही है। इस दौरान डीआईओएस का सचल दल कालेजों का निरीक्षण कर परीक्षा की हकीकत देखेंगे। वहीं प्री बोर्ड परीक्षा के साथ ही 15 से 30 दिसंबर तक प्रस्तावित बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने का आदेश दिया। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के पहले प्री बोर्ड परीक्षा से छात्र छात्राओं को काफी कुछ सीखने को मिलेगा। साथ ही परीक्षा का तनाव भी कम होगा। जिससे बोर्ड परीक्षा में छात्र अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। बताया कि बोर्ड परीक्षाओं की तरह माडल पेपर तैयार कर परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
-17 से 22 दिसंबर तक इंटर कालेजों में होंगी परीक्षाएं