{"_id":"5bd22610bdec226983026ef6","slug":"161540498960-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में चार घायल
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीतरगांव (कानपुर)। गुरुवार को पुलिस चौकी बिरहर और साढ़ इलाकों में हुए अलग-अलग तीन हादसों में चार लोग घायल हो गए। दो घायलों को इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है।
पहला हादसा बिरहर पुलिस चौकी इलाके में साढ़-जहानाबाद मार्ग पर हुआ। आवास-विकास, कल्याणपुर (कानपुर) निवासी पंकज पांडेय जहानाबाद से कानपुर लौट रहा था। जैसे ही बिरहर चौकी के निवादा पुल के पास पहुंचा। तभी, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार पंकज पांडेय और कार सवार अवनीश वर्मा निवासी गोड़इनपुर, थाना चांदपुर (फतेहपुर) घायल हो गए। चौकी पुलिस के मुताबिक दोनों घायलों को इलाज के लिए उनके परिजन कानपुर ले गए हैं।
वहीं दूसरा हादसा साढ़-रमईपुर मार्ग पर स्थित दरगाहीलाल नहर पुल के पास हुआ। असधना (सजेती) निवासी विनय कुमार (35) बाइक से अपने गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही दरगाहीलाल नहर पुल के पास पहुंचा। तभी, रोड पर कोई मवेशी आ जाने से वह टकराकर एक ओर जा गिरा। घायल विनय कुमार को साढ़ कसबे के निजी अस्पताल मेंभर्ती कराया गया, जहां से उसको कानपुर रेफर किया गया है। हादसे में उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
तीसरा हादसा बारीगांव के पास हुआ। बिरसिंहपुर गांव निवासी सिद्ध गोपाल प्रजापति का पुत्र अन्य (12) साइकिल से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में बारीगांव के पास एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गया। उसको सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने इलाज करने के बाद घर भेज दिया।