{"_id":"5b9ea2b3867a552c9418aaaa","slug":"161537122995-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिखता हूं, मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिखता हूं, मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं...
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की मासिक पुण्यतिथि पर जिले की सभी विधान सभाओं में काव्याजंलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। अकबरपुर व सिकंदरा में विधायकों ने अटलजी की कविताएं पढ़कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
अकबरपुर के माती रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित काव्याजंलि कार्यक्रम में विधायक प्रतिभा शुक्ला ने अटल जी की पंक्तियां काल के कपाल पर लिखता हूं मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं। मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं, लौट कर आऊंगा, कूच से क्यूूं डरूं आदि कविताएं सुनाई। वहीं उन्होंने कहा कि अटल जी के विचारों पर सभी को चलने की जरूरत है। इस दौरान पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने कहा कि अटलजी ने देश के लिए त्याग बलिदान किया है। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वह बहुत ही दूरदर्शी व चिंतक थे। इस दौरान मदन पांडेय, विनोद तिवारी, बबलू कटियार, राम जी मिश्रा, बउवा पांडेय, आशीष द्विवेदी, गोपाल सैनी, विजय द्विवेदी, राहुल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
सिकंदरा प्रतिनिधि के अनुसार मालवीय नगर स्थित रैनबसेरा परिसर में आयोजित काव्याजंलि कार्यक्रम में विधायक अजीत सिंह पाल ने अटल जी की कविताओं को सुनाते हुए कहा कि उनके त्याग और बलिदान को लोग कभी नहीं भूलेंगे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री ने अटल जी की एक कविता की पंक्तियां सुनाते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन देश भक्ति और भारतीय जनता पार्टी के लिए लगा दिया। इस दौरान योगेंद्र पाल, दिनेश मिश्रा, अजय दीक्षित, रामकिशोर दीक्षित, फूल सिंह कठेरिया, विनोद नायक, रवीश कटियार, देवेंद्र राजपूत, राजेश पांडेय, आदित्य कटियार, राघवेंद्र तिवारी मौजूद रहे ।