{"_id":"5aba862a4f1c1bb22a8b5a46","slug":"161522173482-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट ठीक करने नहीं गए बिजली कर्मी, पांच घंटे गुल रही बती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट ठीक करने नहीं गए बिजली कर्मी, पांच घंटे गुल रही बती
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। बिजली कर्मियों के कार्य बहिष्कार से मंगलवार को उपभोक्ताओं की फजीहत हो गई। शहर के बुलट चौराहे के पास केबिल बक्सा फटने से बिजली गुल हो गई। इलाकाई लोगों के बुलावे के बाद भी कोई कर्मचारी बिजली ठीक करने नहीं पहुंचा। इससे करीब पांच घंटे तक बिजली गुल रही। बाद में बहुत दबाव पड़ने पर अधिशासी अभियंता नेे कुछ बिजली कर्मियों को जनता की मुसीबत दूर करने के लिए भेजा। हालांकि समाचार लिखे जाने तक बिजली नहीं आई।
बुलट चौराहा के पास केबिल बाक्स फटने से सिविल लाइन, आबूनगर, पटेल नगर, आईटीआई रोड, शादीपुर इलाके की बिजली दोपहर करीब तीन बजे गुल हो गई। बिजली गुल होने से उपभोक्ता आबूनगर उपकेंद्र में शिकायत करने पहुंचे लेकिन कर्मचारियों ने हड़ताल होने की बात बताई। फाल्ट ठीक न होने से लोगों को गर्मी में जूझना पड़ा। घरों में लगे इनवर्टर भी बंद हो गए। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को या तो बंद करना पड़ा या फिर जनरेटर से बिजली का काम चलाया गया।
अधिशासी अभियंता एसडी सिंह का कहना था कि हड़ताल के चलते दिक्कत हो रही है। फिर भी कुछ बिजली कर्मी फाल्ट ठीक करने के लिए भेजे गए हैं।