{"_id":"5aaff56f4f1c1ba9758b6536","slug":"161521481071-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में गंदगी पर भड़के सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में गंदगी पर भड़के सचिव
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। प्रदेश सरकार के महिला कल्याण विभाग के सचिव जयप्रकाश सागर ने सोमवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। कई वार्ड व गैलरी में गंदगी व बदबू पाए जाने पर विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई। मरीजों ने समय से डॉक्टर व स्टाफ न मिलने की शिकायत की।
सोमवार को शासन के सचिव (जिले के नोडल अधिकारी) कलक्ट्रेट में बैठक के बाद जिला अस्पताल पहुंच गए। आपातकालीन वार्ड, डॉक्टर कक्ष, दवा वितरण कक्ष, सामान्य वार्ड और शौचालय आदि का निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत की।
मरीजों ने बताया कि कभी कभार दिनभर इंतजार के बाद भी डॉक्टर नहीं मिलते। पैथालॉजी विभाग में तो दो घंटे पहले की पर्चा लेना बंद कर देते हैं। रात को वार्ड में मरीज कराहते रहते हैं लेकिन स्टाफ सुध लेने नहीं आता।
विज्ञापन
इस दौरान सीएमएस डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि कई पत्र लिखने के बावजूद यहां डॉक्टरों और स्टाफ की कमी है। हाल ही में कई डॉक्टरों को यहां आना था लेकिन उसमें से सिर्फ एक ही आए। स्टाफ बढ़ाने के लिए पत्र लिखा जा चुका है।
नोडल अधिकारी ने वार्ड व शौचालय की गंदगी पर फटकार लगाई। कहा कि इसे फिनायल से साफ कराया जाए। ताकि कोई संक्रामक रोग न फैलने पाएं। इसके अलावा स्टाफ बढ़ाने के लिए शासन को जानकारी दी जाएगी।