{"_id":"5a79fad84f1c1b8b268b8d43","slug":"161517943512-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से लापता बच्ची की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से लापता बच्ची की हत्या
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
थरियांव (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव से रविवार को लापता हुई पांच साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसका अर्धनग्न शव गांव से एक किलोमीटर दूर सरसों के खेत में मिला। उसके शरीर पर चोटें भी थीं। बच्ची से दुष्कर्म की आशंका में पुलिस ने स्लाइड बनवाई है।
हथगाम थाना क्षेत्र के एक गांव का व्यक्ति अपने ससुर की मौत के बाद से पत्नी व बच्चों के साथ थरियांव थाना क्षेत्र के इस गांव में रह रहा है। 4 फरवरी की दोपहर ढाई बजे उनकी पत्नी चारा काटने जंगल गईं। लौटीं तो चौथे नंबर की बेटी घर पर नहीं मिली। बड़ी बेटी ने बताया कि वह तो उनके पीछे-पीछे जंगल गई थी। परिजनों ने रात भर तलाश की। पता न चलने पर सोमवार को थरियांव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। मंगलवार दोपहर गांव के एक व्यक्ति के खेत पर बच्ची का शव मिलने की जानकारी पर सीओ एसपी मलिक और एसओ आदित्य कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
बच्ची की बायीं जांघ और गले में चोट के निशान थे। परिजनों संग आए बच्ची के पिता ने शव की शिनाख्त की। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। पुलिस दुष्कर्म के बिंदु पर भी जांच कर रही है। परिजनों ने फिलहाल किसी पर शक नहीं जताया है।