फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   16 lakhs looted from a female doctor in the name of investment

Kanpur News: निवेश के नाम पर महिला डॉक्टर से 16 लाख हड़पे

Sun, 31 Aug 2025 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
16 lakhs looted from a female doctor in the name of investment
कानपुर। नवाबगंज थाना क्षेत्र के दीनदयालनगर में महिला डॉक्टर ने एक एनजीओ और फाइनेंस कंपनी पर निवेश के नाम पर 16 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पीड़िता ने दोनों पर धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता डॉ. कुमकुम शर्मा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि लार्जड फाइनेंस कंपनी व चाइल्ड फ्यूचर एनजीओ कंपनी से संपर्क कर निवेश की बात पर 16 मई 2024 को कंपनी में 10 लाख रुपये व 21 मई को चाइल्ड फ्यूचर एनजीओ के खाते में छह लाख रुपये जमा कर दिए। रकम लेने के बाद कंपनियों के व्यवहार में बदलाव दिखा। उन्होंने रुपये वापस मांगे तो टालमटौली करने लगे। मामले की शिकायत उन्होंने नवाबगंज थाने में की। पुलिस के कार्रवाई न करने पर कोर्ट की शरण ली। नवाबगंज इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों कंपनियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed