{"_id":"6aa55109d4530dabd9084b3d","slug":"15din-me-sadak-puri-krne-ke-nirdesh-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1648478-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 15 दिन में शहर की सड़कें गड्ढामुक्त करने का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 15 दिन में शहर की सड़कें गड्ढामुक्त करने का अल्टीमेटम
विज्ञापन
सीएम ग्रिड के काम 31 अक्तूबर तक पूरे होंगे, लापरवाही पर कार्यदायी संस्था होगी ब्लैकलिस्ट
माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। बरसात खत्म होने के साथ शहर की बदहाल सड़कों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। मंडलायुक्त ने शनिवार को सीएम ग्रिड की सड़कों और पैचवर्क का मौके पर निरीक्षण कर अधिकारियों को 15 दिन में शहर की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अल्टीमेटम दिया। वहीं सीएम ग्रिड के निर्माण कार्यों की अंतिम समयसीमा 31 अक्तूबर तय करते हुए साफ कर दिया कि तय अवधि में काम पूरा नहीं हुआ तो संबंधित कार्यदायी संस्था को काली सूची में डालने की कार्रवाई होगी।
मंडलायुक्त ने जाजमऊ में जेके प्रथम से पैसिफिक लॉन और वीआईपी रोड से लाल बंगला चौराहे तक सीएम ग्रिड के तहत बन रही सड़क का निरीक्षण किया। करीब 2.4 किलोमीटर सड़क व्हाइट टॉपिंग तकनीक से बनाई जा रही है। जलभराव वाले क्षेत्रों के लिए उपयोगी इस तकनीक से सड़क की उम्र 20 से 25 वर्ष तक होने का दावा किया गया है। मार्ग का काम 31 अक्तूबर तक पूरा होना है। निरीक्षण में करीब 60 मीटर हिस्से में अतिक्रमण के कारण फुटपाथ का काम रुका मिला। मंडलायुक्त ने तत्काल अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने और फुटपाथ का निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण की गति युद्धस्तर पर बढ़ाने को कहा।
गड्ढों पर अब बहाना नहीं चलेगा
वीआईपी रोड-लाल बंगला मार्ग पर पैचवर्क का जायजा लेते हुए मंडलायुक्त ने नगर निगम के मुख्य अभियंता को निर्देश दिया कि बरसात समाप्ति की ओर है, इसलिए पैच मरम्मत को अभियान बनाकर 15 दिन में शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए। इससे साफ है कि खराब सड़कों को लेकर अब विभागों के बीच जिम्मेदारी टालने की गुंजाइश नहीं रहेगी। जोन-4 में स्वरूप नगर थाने से माता स्वरूप रानी मार्ग होते हुए मटके वाले चौराहे तक सीएम ग्रिड का काम भी देखा गया। 1.50 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 3000 मीटर सीवर लाइन में 2900 मीटर, 3000 मीटर वाटर लाइन में 2500 मीटर, 2800 मीटर इलेक्ट्रिक डक्ट-एचडीपीई पाइप और 2900 मीटर स्ट्रॉर्म वाटर ड्रेनेज का काम पूरा हो चुका है। फुटपाथ पर 850 मीटर पीसीसी और 200 मीटर सड़क की मिलिंग हो चुकी है। शनिवार से पेवर का काम शुरू हुआ, जिसे तीन दिन में पूरा करने का लक्ष्य है। मंडलायुक्त ने सड़क से निकला मलबा शनिवार रात तक हटाने, खुले मैनहोल और चैंबर के आसपास बैरिकेडिंग कराने तथा फुटपाथ की चौड़ाई दो मीटर तक रखने के निर्देश दिए। इस मार्ग का काम भी 31 अक्तूबर तक हर हाल में पूरा करने को कहा गया। उन्होंने चेतावनी दी कि समयसीमा में काम पूरा नहीं हुआ तो कार्यदायी संस्था मेसर्स एसएस इन्फाजोन को काली सूची में डालने की कार्रवाई की जाएगी।