फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   157 research scholars registration canceled

157 रिसर्च स्कॉलरों के रजिस्ट्रेशन निरस्त

Thu, 24 Nov 2016 11:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 24 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
157 research scholars registration canceled
कानपुर यूनिवर्सिटी
पीएचडी की सेमेस्टर परीक्षा में फेल या फिर अनुपस्थित 157 रिसर्च स्कॉलर के रजिस्ट्रेशन कानपुर यूनिवर्सिटी ने निरस्त कर दिए हैं। अब रिसर्च स्कॉलर नए सिरे से प्रवेश परीक्षा देंगे, फिर पीएचडी की सेमेस्टर पढ़ाई कर सकेंगे। पीएचडी 2015-16 की प्रवेश परीक्षा में 500 रिसर्च स्कॉलरों को सफलता मिली। इन सबने एडमिशन लिया और छह महीने की सेमेस्टर पढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन


इसमें से 212 रिसर्च स्कॉलरों की कक्षा में अनुपस्थिति कम रही। कुछ ने पेपर दिया लेकिन फेल हो गए। 145 रिसर्च स्कॉलर ने सेमेस्टर परीक्षा छोड़ दी। इसका संज्ञान यूनिवर्सिटी प्रशासन ने लिया और सबको आवेदन फार्म भरकर दोबारा पढ़ाई करने का मौका दिया। 15 नवंबर तक आवेदन फार्म जमा करने की मोहलत दी। इसका लाभ 200 रिसर्च स्कॉलर ने उठाया और फार्म भरकर दोबारा पढ़ाई करने की इच्छा जताई लेकिन 157 ने रुचि नहीं दिखाया। इसको गंभीरता से लेते हुए ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिए। साथ ही कहा कि पुराने रजिस्ट्रेशन पर एडमिशन का मौका अब नहीं दिया जाएगा। यह राहत का अंतिम मौका था।   
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed