फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   अलीगढ़ में मासूम की हत्या पर आरोपियों के जलाए पुतले

अलीगढ़ में मासूम की हत्या पर आरोपियों के जलाए पुतले

Sun, 09 Jun 2019 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में मासूम की हत्या पर आरोपियों के जलाए पुतले
कानपुर देहात। अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की निर्मम हत्या पर शनिवार को जनपद में भी आक्रोश देखने को मिला। अकबरपुर के आलमचंदपुर गांव में लोगों ने हत्यारोपियों का पुतला दहन कर कैंडिल जलाकर मासूम को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


अकबरपुर के आलमचंद्र पुर की कांशीराम कालोनी में सेवा संस्था की ओर से अलीगढ़ में मासूम बच्ची के साथ हुए दर्दनाक घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अपना गुस्सा व्यक्त किया। कांशीराम कालोनी में वहां के उपस्थित सभी वर्ग, जाति के लोगों ने बच्ची के साथ हुए घटना पर सरकार से न्याय मांगा है। साथ ही आरोपियों को जल्द ऐसी सजा दी जाए जिसको देखकर ऐसी मानसिकता के लोगों की रूह कांप जाए। इसके बाद सभी ने मिलकर एक मानव शृंखला बनाई। बाद में मासूम की हत्या करने वाले आरोपियों का पुतला फुंक कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन


संस्था की संचालिका कंचन मिश्रा ने कहा कि इसमें सुरक्षा के जिम्मेदार लोगों ने भी लापरवाही की। जब बच्ची के माता-पिता ने उसके लापता होने की शिकायत की तो पुलिस ने तुरंत तलाश क्यों नहीं शुरू की। वहीं मासूम का चित्र रखकर पुष्प अर्पित कर और कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान डॉ. पूनम गुप्ता, उमा गोस्वामी, सुमन, शालिनी, रमा सोनी, ममता, पिंकी, केशकली, मधु, रेखा, बच्चों में खुशी, मोहित, रोली, रिंकी, शिखा, अरमान, हसनैन, असलान, शब्बीर, नितेश, काजल, सीमा, कामिनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed