{"_id":"5cec3d70bdec2207640296b0","slug":"155898614414-akbarpur-news65","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांडु नदी पुनरोद्धार के काम में लाएं तेजी : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांडु नदी पुनरोद्धार के काम में लाएं तेजी : सीडीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होते ही जिले की प्रमुख योजनाओं की समीक्षा शुरू हो गई है। सोमवार को सीडीओ ने पांडु नदी के पुनरोद्धार के लिए बैठक कर कार्ययोजना की समीक्षा की। नदी के रेंज में आने वाले तालाबों को 67 तालाबों को कब्जा मुक्त करा उन्हें नदी से जोड़ने के निर्देश दिए। लेखपालों से पैमाइश कराकर कब्जा एक सप्ताह में तालाबों को कब्जा मुक्त कराने के लिए कहा गया।
सरकार नदियों के पुनरोद्धार के लिए कवायद कर रही है। जिले की पांडु नदी को पुनरोद्धार के लिए चयनित किया गया है। यह नदी रसूलाबाद व मैथा ब्लाक से होकर निकलती है। नदी के नजदीक रसूलाबाद ब्लाक की दस ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों के 38 तालाबों को नदियों से जोड़ा जाएगा। इसके लिए तालाबों को कब्जा मुक्त कराकर उनमें खुदाई कराई जाएगी। नदी और तालाबों को जोड़ने वाले 33 नालों को पक्का कराया जाएगा। इसी तरह से मैथा ब्लाक के 11 ग्राम पंचायतों में नदी से जोड़ने के लिए 29 तालाबों पर काम होना है। वहीं नदी से तालाब को जोड़ने वाले 24 नालों की खुदाई के साथ उन्हें पक्का कराने का काम कराया जाएगा। इसकी कार्ययोजना बनाई जा चुकी है लेकिन बीच में चुनाव के चलते इस पर काम नहीं हो सका था। सोमवार को सीडीओ जोगिंदर सिंह ने सभी बीडीओ, एडीओ, डीसी मनरेगा के साथ बैठक कर तालाबों के सुंदरीकरण कराने की कार्य योजना की समीक्षा की। सीडीओ ने निर्देश दिए कि तालाबों व नदी के किनारों पर पौधरोपण किया जाए। तालाबों की खुदाई का काम मनरेगा के तहत कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मैथा व रसूलाबाद के बीडीओ ने 67 तालाबों में अवैध कब्जा होने की सूची दी जिस पर सीडीओ ने लेखपालों से पैमाइश कराकर तालाबों से अतिक्रमण हटवाने के लिए कहा। सीडीओ ने कहा कि मनरेगा के योजना के तहत यह कार्य किया जाना है जिसकी ड्रोन के माध्यम से वीडियोग्राफी कराई जाएगी। बैठक में पीडी एसके पांडेय, बीडीओ बब्बन राय, एडीओ मौजूद रहे।
फोटो संख्या-27 एकेबीपी-11 विकास भवन में पांडु नदी पुनरोद्धार के लिए बैठक करते सीडीओ
पांडु नदी से जुडे़ंगे 67 तालाब
पांडु नदी पुनरोद्धार के काम में लाएं तेजी : सीडीओ
नदी के रेंज में आने वाले तालाबों से हटेगा कब्जा
मनरेगा के तहत होगी खुदाई, किनारों पर होगी हरियाली