फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   अभियान चलाकर 31 ओवरलोड ट्रक सीज किए

अभियान चलाकर 31 ओवरलोड ट्रक सीज किए

Sun, 26 May 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
अभियान चलाकर 31 ओवरलोड ट्रक सीज किए
राजापुर (चित्रकूट ) राजापुर क्षेत्र के कई घाटों से मानक के विपरीत खनन व ओवरलोडिंग की शिकायत पर शुक्रवार की देर रात डीएम ने एसपी व विभागीय अधिकारियों के साथ औचक छापा मारा डीएम का काफिला सीधे क्षेत्र के चांदी घाट पहुंचा जहां एक सैकड़ा से अधिक ट्रक खड़े पाए गए। जांच में 31 ओवरलोड बालू लदे ट्रक मिले। जिनके खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही कराई गई। इस घाट पर कार्रवाई की सूचना आगे के घाटों तक पहुंचाने वाले एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर पट्टाधारक को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने अपनी टीम के साथ शुक्रवार की रात को ग्राम पंचायत चांदी खादर में प्राइम विजन के नाम से संचालित बालू घाट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 31 ओवर लोड बालू लदे वाहन मौके पर पाए गए जिस पर जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व जिला खनिज अधिकारी को निर्देश दिए कि तत्काल इन ओवर लोड वाहनों का चालान करते हुए सीज कर वाहनों को थानाध्यक्ष राजापुर के सुपुर्द किया जाये तथा जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बालू खदान में काम करने वाले युवक विवेक कुमार सिंह के मोबाइल फोन को चेक किया गया जिसमें उनके द्वारा आपस में एक दूसरे को अधिकारियों का लोकेशन दिये जाने की रिकार्डिंग थी तथा ओवर लोड वाहनों को पास किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष राजापुर को निर्देश दिए कि उक्त व्यक्ति को पुलिस अभिरक्षा में लेकर खनिज अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किये जाने की कार्यवाही की जाए। संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जनपद में संचालित बालू खदानों का निरंतर निरीक्षण किया जाये तथा किसी भी दशा में ओवर लोड वाहनों का संचालन न होने पाये यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाये। जनपद में किसी भी दशा में अवैध खनन नही होने दिया जायेगा। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी राजापुर श्री अश्विनी कुमार पांडेय, जिला खनिज अधिकारी श्री मिथिलेश कुमार पांडेय, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व थानाध्यक्ष राजापुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed