फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सात प्रधानों और पंचायत सचिवों को नोटिस

सात प्रधानों और पंचायत सचिवों को नोटिस

Sun, 31 Mar 2019 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
सात प्रधानों और पंचायत सचिवों को नोटिस

विज्ञापन
कानपुर देहात। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने पर डीपीआरओ ने सात ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किए हैं। धनराशि जारी होने के बावजूद इन गांवों में शौचालयों का निर्माण नहीं हो पाया है।

राजपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत महमूदपुर बुजुर्ग में शौचालय निर्माण के लिए धनराशि तीन महीने पहले भेजी जा चुकी है। गांव में 85 शौचालय का निर्माण होना है किंतु अभी तक 68 शौचालय ही बनाए गए हैं। डीपीआरओ ने प्रधान संपति देवी व सचिव सुधीर कुमार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसी ब्लॉक की ग्राम पंचायत रसधान की प्रधान साक्षी मिश्रा व सचिव कमलेश कुमार गौतम को भी नोटिस जारी किया गया है। रसधान में 85 के सापेक्ष 40 शौचालय ही बन पाए हैं। संदलपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर सुल्तानपुर में 10 के सापेक्ष 4 शौचालय ही बने हैं।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान कृष्ण व सचिव सुखदेव को भी नोटिस जारी किया गया है। ग्राम पंचायत सतौरा के प्रधान मुन्ना सिंह सेंगर, सचिव सुखदेव और खानपुर डिलवल के ग्राम प्रधान कमलेश कुमारी व सचिव सुखदेव को अनुस्मारक भेजा गया है। ब्लाक अमरौधा की ग्राम पंचायत गौसगंज के प्रधान उषा चौरसिया, सट्टी ग्राम प्रधान मैजवी, कथरी ग्राम प्रधान राम गोपाल यादव को भी अनुस्मारक भेज जवाब तलब किया गया है। डीपीआरओ शिव शंकर गुप्ता ने बताया कि शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने वाले ग्राम प्रधानों के साथ ही सचिवों को नोटिस भेजा गया है। निश्चित समय सीमा में निर्माण न होने पर विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सात प्रधानों और पंचायत सचिवों को नोटिस
शौचालय निर्माण में लापरवाही पर डीपीआरओ ने मांगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed