फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   25 फीसदी लाभार्थियों को नहीं मिलता राशन

25 फीसदी लाभार्थियों को नहीं मिलता राशन

Sun, 31 Mar 2019 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
25 फीसदी लाभार्थियों को नहीं मिलता राशन

विज्ञापन
कानपुर देहात। ई-पॉस व्यवस्था लागू होने के बाद भी जिले के करीब 25 फीसदी कार्डधारकों को राशन नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए अधिकारियों की लापरवाही और कोटेदारों की मनमानी जिम्मेदार है। वितरण व्यवस्था की समीक्षा में मंडल के छह जिलों में कानपुर देहात पांचवें नंबर पर आया है।


जिले में 761 राशन की दुकानों में 31723 राशनकार्ड पंजीकृत हैं। इसमें अंत्योदय राशनकार्डों की संख्या 47644 और पात्र गृहस्थी कार्डों की संख्या 269588 है। अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को प्रति कार्ड के हिसाब से जबकि पात्र गृहस्थी में यूनिट (सदस्यों की संख्या) के हिसाब से राशन दिया जाता है। कोटेदार राशन वितरण में धांधली करते थे, इसके चलते ई-पॉश व्यवस्था लागू की गई है। इसके बाद से गड़बड़ी की गुंजाइश कम बची है। कोटेदार नेटवर्क और मशीन में खराबी का बहाना बनाकर वितरण में लापरवाही बरत रहे हैं। इससे कई जगह मेन्यूअल राशन वितरण भी किया जा रहा है। ऐसा तब है जब ई पॉस कंपनी ने प्रत्येक ब्लाक में एक इंजीनियर लगा रखा है।
विज्ञापन



इसके बावजूद वितरण व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। मंडल की समीक्षा में जनपद में वितरण 74.15 ही पाया गया है, यानी 25 फीसदी से अधिक लाभार्थियों को राशन नहीं मिल पा रहा है। डीएसओ अंशिका दीक्षित ने कहाकि वितरण में तेजी लाने को लेकर सभी पूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं वहीं जिन दुकानों की ई-पोस मशीनों में सर्वर की समस्या या फिर कोई और गड़बड़ी है उसे ठीक करने के लिए इंजीनियरों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदलपुर ब्लाक के बहबलपुर निवासी सरोज कुमारी ने बताया कि कोटेदार मनमाने तरीके से वितरण करते हैं। ई-पॉस मशीन से निकले वाले पर्ची भी नहीं देते हैं। इससे कितने यूनिट का राशन मिल रहा है ये पता नहीं चल पाता है। हरपुरा गांव की मिथलेश कुमारी ने बताया कि पास के गांव बहेरा में राशन मिलता है। कोटेदार पर्ची नहीं देता है। राशन भी कम दिया जाता है। बहबलपुर गांव की अंत्योदाय कार्डधारक रानी देवी ने बताया कि 35 किलो की जगह 25 किलो राशन मिलता है। हवासपुर गांव की अंत्योदय राशनकार्डधारक किताबश्री ने बताया कि सुमेरपुरवा का कोटेदार दो माह में 21 किलो राशन देता है।




25 फीसदी लाभार्थियों को नहीं मिलता राशन
ई-पॉश से वितरण के बावजूद मनमानी कर रहे कोटेदार
क्रासर
वितरण में मंडल के छह जिलों में पांचवें पायदान पर जिला
अमर उजाला ब्यूरो



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed