फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   होली पर पर्याप्त पानी मिले इसका ध्यान रखें

होली पर पर्याप्त पानी मिले इसका ध्यान रखें

Tue, 19 Mar 2019 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
होली पर पर्याप्त पानी मिले इसका ध्यान रखें

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। होली पर लोगों को जरूरत के अनुसार पानी और बिजली मिली इसकी व्यवस्था कर लें। अगर कहीं ट्रांसफार्मर फुंका है तो उसे तत्काल बदलवाएं। होलिका स्थल के विवाद त्योहार से पहले ही निपटा लिए जाएं। ये निर्देश सोमवार को मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा शांति समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए।

कलक्ट्रेट में हुई बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि होली जलाने के स्थल के ऊपर विद्युत तार न रहें इसके लिए बिजली विभाग के लोग ऐसे स्थानों का निरीक्षण कर लें। फुंके हुए ट्रांसफार्मर व खराब ट्रांसफार्मर दुरुस्त करा दिए जाएं। विद्युत और नगर पंचायत अधिकारियों से कहा कि क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें। शांति समिति के लोग एक दूसरे के धर्म व उनकी आस्था व भावनाओं का आदर करें। मामूली बातों को तूल न दें। भाईचारे का माहौल बना रहे ये हर जिम्मेदार नागरिक का दायित्व है।
विज्ञापन



मंडलायुक्त ने कहा कि नकली शराब का कारोबार रोकने में जागरूक लोगों की मदद लें। गांव का प्रधान व हर संभ्रात नागरिक को ये जानकारी होती है कि उसके गांव में अवैध धंधा कौन कर रहा है लेकिन वह लोग पुलिस को सूचना नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि अगर पहचान उजागर होने का डर है तो गोपनीय सूचना अधिकारियों के नंबर पर दी जा सकती है। सचेंडी व मडौली में शराब पीने से हुई मौत की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें शामिल लोगों की गतिविधियों की सीओ कुंडली बना लें। उसमें से कई लोगों की जमानत हो चुकी है आशंका है वह फिर से इस कारोबार में लग गए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन




आईजी आलोक सिंह ने कहा कि नकली शराब पीने से मौत होने की घटनाएं सामने आ रही हैं इस पर यह ध्यान रखने की जरूरत है कि शराब परचून व अवैध ढंग से बिक्री करने वालों से न खरीदी जाए। अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि रंगों का त्योहार बदरंग न हो इसके लिए सभी समझदारी से काम लें। बैठक में डीएम राकेश कुमार ङ्क्षसह, एसपी राधेश्याम, सीडीओ जोगेंद्र सिंह, एडीएम पकंज वर्मा, साहब लाल, एसडीएम आनंद कुमार सिंह, दीपाली कौशिक समेत सभी एसओ व जिला शांति समिति के लोग मौजूद रहे।




होली पर पर्याप्त पानी मिले इसका ध्यान रखें
मंडलायुक्त ने शांति समिति की बैठक में दिए अफसरों को निर्देश
क्रासर
होलिका स्थल के विवाद त्योहार से पहले ही निपटा लें
दस बजे के बाद कहीं भी लाउड स्पीकर न बजने पाए
फोटो संख्या-18 एकेबीपी-7 कलक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक करते मंडलायुक्त, आईजी, डीएम एसपी आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed