{"_id":"5c880d41bdec2213ff32b53f","slug":"15524202537120-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रनियां की फैक्टरी में 120 टिन सरसों तेल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रनियां की फैक्टरी में 120 टिन सरसों तेल सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो दुकानों से तेल व खोया के नमूने भी भरे गए
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। खाद्य विभाग की टीम ने मंगलवार को मिलावट की आशंका पर रनियां की फैक्टरी में 120 टिन सरसों तेल सीज कर नमूना जांच के लिए भेजा है। रसूलाबाद में एक दुकान से तेल व भरतौली में खोये का नमूना लिया।
होली पर मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य विभाग जांच अभियान चला रहा है। इसी के तहत मंगलवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित के निर्देशन में टीम ने रनियां स्थित वैभव एडविल प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में छापा मारा। फैक्टरी से सरसों तेल के चार नमूने भरे गए। मिलावट की आशंका पर 120 टिन तेल सीज कर दिया गया। इसके बाद टीम ने रसूलाबाद स्थित बेला रोड स्थित जावेद के प्रतिष्ठान जांच की। यहां भी सरसों तेल का नमूना भरा गया।
भरतौली बरौर की एक दुकान से खोये का नमूना भरा गया। प्रतिष्ठानों में साफ सफाई न मिलने पर दुकानदार को कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि फैक्टरी में ब्रांडेड सरसों तेल पैक किया जाता है। जिस तेल के नमूने लिए गए, उसमें मिलावट होने की आशंका है। इसके चलते नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। रसूलाबाद की दुकान में मिले तेल व भरतौली में खोया में भी मिलावट की आशंका है। नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। छापा मारने वाली टीम में धीरज दीक्षित, अनुराग सिंह, सुधा कनौजिया और विनीता यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
रनियां की फैक्टरी में 120 टिन सरसों तेल सीज
मिलावट की आशंका में खाद्य विभाग ने की कार्रवाई, नमूने भी भरे
फोटो संख्या 12एकेबीपी15- रनियां स्थित फैक्टरी में खाद्य तेल सीज करती टीम