{"_id":"5c7ed245bdec22147337315e","slug":"155181533314-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने रोया दुखड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने रोया दुखड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। गिनी चुनी शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जा सका बाकी निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों के पास भेज दी गई।
अकबरपुर तहसील में एसडीएम आनंद कुमार सिंह व सीओ अर्पित कपूर ने शिकायतें सुनीं। यहां कुल 145 शिकायतें आई जिसमें मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। सबसे अधिक 64 शिकायतें राजस्व की रहीं। विकास की 35 व पुलिस की 25 शिकायतें दर्ज की गईं। डेरापुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम दीपाली भार्गव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। कुल 45 शिकायतें आईं। जिसमें राजस्व की 21, विकास 11, पुलिस की 9 शिकायतें रहीं। दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तहसीलदार रामस्वरूप, प्रभारी बीडीओ पीके सिंह, एसडीओ ईश्वर चन्द्र तिवारी, बीईओ उदयनारायण कटियार आदि मौजूद रहे। सिकंदरा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम रमेश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 70 शिकायतें दर्ज की गईं। यहां राजस्व विभाग की 20 शिकायतें रहीं जिसमें 2 शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया। शिवली प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम रामशिरोमणि ने शिकायतें सुनीं।
राजस्व की 24, पुलिस की 15,आपूर्ति की 12, विकास की 9 शिकायतें आई। सात शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इंस्पेक्टर चंद्रशेखर दुबे, एसडीओ सौरभ मिश्र, चिकित्सा प्रभारी सिद्धार्थ पाठक, बीडीओ महेंद्र प्रसाद शुक्ल आदि मौजूद रहे। रसूलाबाद में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें डीएम राकेश कुमार सिंह अन्य कार्यक्रमों की व्यस्तता के चलते नहीं पहुंच सके। एसडीएम जेपी पांडेय की अध्यक्षता में 106 फ रियादियों की समस्याएं सुनी गई। चार शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। राजस्व की 42, विकास की 28, पुलिस की 18, विद्युत की 5 शिकायतें दर्ज की गई। बीएसए संगीता सिंह, सीओ संदीप सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत अभिषेक सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई ओपी मौर्य, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत संजय पटेल, कोतवाल ललित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने रोया दुखड़ा
ज्यादातर को मिला निपटारे का आश्वासन, लौटे मायूस
फोटो संख्या-05 एकेबीपी-29 मैथा में शिकायतें सुनते एसडीएम
फोटो संख्या-05 एकेबीपी-30 रसूलाबाद में शिकायतें सुनते एसडीएम