फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   शहीद श्यामबाबू की पत्नी कलक्ट्रेट में बनीं बाबू

शहीद श्यामबाबू की पत्नी कलक्ट्रेट में बनीं बाबू

Wed, 06 Mar 2019 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
शहीद श्यामबाबू की पत्नी कलक्ट्रेट में बनीं बाबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कानपुर देहात। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान श्यामबाबू की पत्नी रूबी को कलक्ट्रेट में कनिष्ठ लिपिक के पद पर मिल गई है। बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रूबी को नियुक्तिपत्र देंगे। डीएम ने मंगलवार को उन्हें सरकारी वाहन से लखनऊ भेजा है।
श्यामाबाबू की पत्नी रूबी की शैक्षिक योग्यता बीए है। राज्य सरकार के आधीन नौकरी दिए जाने की जानकारी पर रूबी ने शिक्षा व राजस्व विभाग में नौकरी करने की इच्छा जताई थी। जिसमें मंगलवार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम दीपाली भार्गव ने कानून गो दिनेश सिंह को रैगवां भेजा। वहां सरकारी वाहन से शहीद जवान की पत्नी रूबी देवी, पिता रामप्रसाद, शहीद के ससुर रामबालक, शहीद का पुत्र आयुष, पुत्री आरूषि व पारिवारिक सुरेश कुमार को माती लाया गया।
विज्ञापन


डीएम ने शहीद की पत्नी को कलेक्ट्रेट में कनिष्ठ लिपिक के पद पर नौकरी दिए जाने की जानकारी दी। इसके साथ ही आवश्यक कार्रवाई के लिए शहीद की पत्नी रूबी व उसके पिता रामप्रसाद को सरकारी वाहन से लखनऊ भेजा। वहां बुधवार को मुख्यमंत्री की ओर से शहीदों के आश्रितों को नौकरी का नियुक्त पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएएस एसोसिएशन की जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने शहीद की पत्नी रूबी को से एक लाख रुपये की चेक दी। उन्होंने कहा कि आईएएस एसोसिएशन की ओर से चेक सौंपने के साथ परिवार को मदद का भरोसा दिया। इटावा से भाजपा सांसद अशोक दोहरे शहीद के अंत्येष्टि स्थल पर अपनी निधि से हैंडपंप लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed