{"_id":"5c6c5ab8bdec22738963601b","slug":"155060508813-pukhranya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में चाचा की मौत, तीन भतीजी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में चाचा की मौत, तीन भतीजी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मूसानगर। थाना क्षेत्र के चपरघटा पुल पर मंगलवार शाम को ट्राला ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चाचा की मौत हो गई और तीन भतीजी घायल हो गईं। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
पथार गांव निवासी रामलखन (45) मंगलवार को बाइक से मूसानगर बालाजीधाम के वार्षिकोत्सव में गया था। उसके साथ भतीजी तन्नो (6) पुत्र रामविलास, मोनिका (8) पुत्र रामबाबू, करिश्मा (7) पुत्री रामसंजीवन भी थीं। शाम करीब 6:30 बजे चारों लोग बाइक से घर लौट रहे थे।
चपरघटा पुल पर सामने से आ रहे ट्राला ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे चारों लोग घायल हो गए। मौकी पर पहुंची मूसानगर थाना पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी पुखरायंा भेजा, जहां पर डाक्टर मनोज ने रामलखन को मृत घोषित कर दिया। घायलों का जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी सुनीता, भाई रामबाबू और अन्य परिजनसीएचसी पुखरायां पहुंच गए थे। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। हादसे के बाद ट्राला ट्रक छोड़कर चालक व खलासी भाग निकले। थानाध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया कि ट्राला ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
रमड़ी तरौंस-हमीरपुर निवासी दिनेश(28) ने बताया कि मंगलवार को बाइक से गांव के ही रामू (26) व मामा क्योंटरा निवासी कमलकिशोर(50) के साथ वापस जा रहा था। कस्बा के मुक्तादेवी मंदिर के निकट सामने से आ रहे थाना घाटमपुर के रेउना गांव निवासी शिवकरन(27) व पिता द्वारिका(55) की बाइक से आमने सामने भिड़ंत हो गई। घायलों ने अपना इलाज निजी चिकित्सक से कराया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
हादसे में चाचा की मौत, तीन भतीजी घायल
चपरघटापुल पर ट्राला ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर
क्रासर
बालाजीधाम के वार्षिकोत्सव से लौट रहे थे पथार के लोग
भतीजियों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर किया गया
फोटो 19पीयूकेपी 5: पति की मौत पर बिलखती सुनीता ।
फोटो 19पीयूकेपी 6: मृतक राम लखन (फाइल फोटो)