फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   संत रविदास की शोभा यात्रा निकाली गई

संत रविदास की शोभा यात्रा निकाली गई

Wed, 20 Feb 2019 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
संत रविदास की शोभा यात्रा निकाली गई

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पुखरायां। अमरौधा रैगवां गांव में मंगलवार को संत शिरोमणि रविदास का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर शोभा यात्रा निकालकर संत रविदास के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया। प्राथमिक विद्यालय रैगवां परिसर से संत रविदास की शोभा यात्रा निकाली गई।

ग्रामप्रधान रणजीत सिंह ने झंडी दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना किया। शोभा यात्रा में मौजूद महिलाओं ने प्रेरक गीत गुनगुनाए। रैगवां की मड़ैया, मांचा मोड, गुरुद्वारा, भोगनीपुर, मांचा, कुसरजापुर, ठाकुरनपुरवा आदि गांवों में प्रभात फेरी घुमाकर विद्यालय परिसर में समापन किया गया। पास के मैदान में मंदिर निर्माण के लिए बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जोनल कोर्डिनेटर वीरेंद्र संखवार ने संत रविदास की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास पाखंड से दूर रहकर समाज को दिशा देने का कार्य किया। शिक्षक रामप्रकाश रवि, रणधीर सिंह, अरविंद कुमार, पूर्व प्रधान रामाधार, छोटेलाल बौद्ध, आचार्य महेंद्र, सुरेश कुमार, कैलाश नाथ बजाज, अवधेश कुमार, छोटेलाल बौद्ध, महेंद्र संखवार, इंद्रपाल, विनय भारती, पवन दोहरे, अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन




संत रविदास की शोभा यात्रा निकाली गई

फोटो: रैगवां में शोभा यात्रा निकालते-19पीयूके पी1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed