{"_id":"5c6c59cbbdec22271f342e9f","slug":"155060485120-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा महोत्सव में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा महोत्सव में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदरा। कस्बा के नुमाइश मैदान में चल रहे कमल यूथ फेस्टिवल के दूसरे दिन भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कर्नाटक व दिल्ली से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक विनोद कटियार ने पुलवामा अटैक में शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि देकर उन्हें नमन किया।
इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुलवामा की घटना से पूरा देश दु:खी है। जिसका बदला लेने के लिए मोदी सरकार ने सेना को खुली छूट दे दी है। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष परवेश कटियार ने कहा देश के प्रधानमंत्री पर विश्वास रखें। जिस तरह से सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी उसी तरह 44 के बदले 44 सौ दुश्मनों को मारा जाएगा। कमल यूथ फेस्टिवल के दूसरे दिन कई देश भक्ति और संास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं लोगों के मनोरंजन के लिए सिंगिंग, डांस, कुश्ती आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए।
महोत्सव मेें ड्राइंग, फेस पेंटिंग की कला दिखाई गई। जिसमें कई स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने यूथ फेस्टिवल का लुप्त उठाते हुए सरकार की योजनाओं के बावत जानकारी ली। महोत्सव का समापन कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह चौहान ने किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक अनमोल गुप्ता ने संयुक्त रूप से यूथ आइकॉन ऋषभ दीक्षित, निशांत गौर, अक्षय मिश्रा, रिजवान को नमो अगेन टी शर्ट, पेन, टोपी, घड़ी देकर सम्मानित किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह महोत्सव प्रदेश में केवल पांच जगहों पर हो रहा है। इसके बाद कर्नाटक से आये अंतराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा मलखंभ, दिल्ली से आये कलाकारों ने लेजर लाइट, महान जादूगरी का अद्भुद नजारा दिखया। इस दौरान निखिल सिंह, प्रभारी प्रशांत गौतम, निशांत सिंह, विमलेश कुमार, पुनीत मिश्रा, शोभित दीक्षित, पुष्पेंद्र दिवाकर, धीरेंद्र सेंगर, अभिषेक दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
युवा महोत्सव में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
देशभक्ति और सांस्कृति कार्यक्रम भी हुए
फोटो संख्या 19 एकेबीपी25- कमल युवा महोत्सव के दौरान युवाओं को टी-शर्ट भेंट करते भाजयुमो जिलाध्यक्ष