{"_id":"5c6c59c4bdec2273a3397c79","slug":"15506048445-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झींझक क्रॉसिंग का जाम बना मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झींझक क्रॉसिंग का जाम बना मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झींझक। दिल्ली हावड़ा रेल रुट के झींझक रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार को फिर जाम लग गया। यहां जाम की समस्या आम हो गई है। मंगलवार को भी क्रासिंग का फाटक बंद होने से भीषण जाम लग गया।
झींझक क्रासिंग पर फ ाटक बंद रहने के दौरान रसूलाबाद-सिकंदरा मार्ग पर आने जाने वाले वाहनों की लाइन लग गई। फाटक खुलते ही पहले निकलने के चक्कर में एक साथ पटरी पर पहुंच गए। जिससे वाहन आड़े तिरछे होकर पटरी में फंस गए और जाम लग गया। पूर्व में रेलवे क्रासिंग पर जाम से निजात दिलाने के लिए स्थानीय लोगों ने रेल विभाग के उच्चाधिकारियों से ओवरब्रिज बनवाने की मांग कर चुके हैं। ओवर ब्रिज न बनने से जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है।
झींझक के विमल शुक्ला, सढ़नामऊ के मोहित त्रिपाठी, खानपुर रोड के जगदम्बा, लगरथा के नीरज राजावत आदि ने बताया कि जाम लगने से एक-दो घंटे तक लोग फंसे रहते हैं। ट्रेनों के निकलने के बाद फाटक खुलने में जल्द निकलने के चक्कर में जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। स्टेशन अधीक्षक झींझक वेद प्रकाश ने बताया कि गाडिय़ों का आवागमन अधिक होन पर फाटक बंद करना मजबूरी है। ट्रैक खाली होते ही फाटक खोल दिया जाता है। इस बीच वाहनों की लाइन लग जाती है। उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
झींझक क्रॉसिंग का जाम बना मुसीबत
फाटक बंद होन पर दिन में कई-कई बार लगता है जाम
फ ोटो संख्या-19 एकेबीपी-1 झींझक रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम