{"_id":"5c686654bdec2259b05bc59b","slug":"155034591719-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से दो लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से दो लोग झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रनियां। औद्योगिक क्षेत्र रनियां के राजेंद्रा चौराहे के पास स्थित एक कपड़ा सिलाई फैक्टरी में शनिवार देर शाम आग लग गई। आग की चपेट मे आने से फैक्टरी मालिक व जीएम झुलस गए। घटना की सूचना पहुंची पुलिस व दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं दोनों लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
राजेंद्रा चौराहे के पास बॉडीटॉल एक्पोर्ट नाम एक फैक्ट्ररी संचालित है। जिसमें कपडंो की सिलाई का काम होता है। शनिवार की शाम अचानक गोदाम में आग लग गई। आग लगने के बाद हुए धमाके की आवाज सुनकर फैक्टरी के मालिक मो. दानिम व जीएम रोहित ंसिंह चौहान अपनी केबिन का दरवाजा तोड़कर बाहर निकले और आग बुझाने के दौरान झुलस गए। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी के जनरल मैनेजर ने बताया कि फैक्टरी में एक शिफ्ट मे चलती है। 50 मजदूर कार्य करते है। गोदाम में कुल 290 पीस तैयार कपड़े रखे हुये थे। उन्होने बताया कि फैक्टरी बंद कर दी गई थी। सभी मजदूर घर चले गये थे। आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो पा रहा है। आग लगने से लाखो रुपये का माल जलकर राख हो गया है। फैक्टरी मे आग लगने के बाद काफी देर तक फैक्टरी मे आग जलती रही है। यहां पर आग बुझाने के पर्याप्त संसधान उपलब्ध नही थे। फैक्टरी मे पानी की व्यवस्था नही थी।
रनियां में फैक्ट्री में आग लगी
मालिक और जीएम झुलसे, अस्पताल में भर्ती
फोटो संख्या 16एकेबीपी43- रनियां की एक फैक्टरी में लगी आग